स्वर्णिम चतुर्वेदी, indireporter.com
जयपुर, 13 अगस्त। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गॉंधी द्वारा देश में हो रहे "वोट चोरी" का खुलासा करने के पर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से शहीद स्मारक तक "वोट चोर-गद्दी छोड़" पैदल मार्च निकाला गया।
पैदल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के विधायक/विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।
राहुल गॉंधी द्वारा देश में बड़े पैमाने पर की गई वोट चोरी का खुलासा किया गया है और अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की केन्द्र सरकार का गठन हुआ है वह पूरी तरह से फर्जी वोटों से बनी हुई सरकार है।
देशभर में नारा लग रहा है कि वोट चोर-गद्दी छोड़। भाजपा की सरकार वोट की चोरी से ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा देश के लोकतंत्र पर दोहरा प्रहार किया जा रहा है, एक तरफ फर्जी वोट से भाजपा सत्ता हासिल कर रही है, दूसरी ओर एसआईआर के नाम से विपक्ष के पक्ष में मतदान करने वाले लाखों लोगों के वोट वोटर लिस्ट से हटा रहे हैं।
पूरे देशभर में भाजपा ने वोट चोरी के माध्यम से सत्ता हासिल की है जिसमें राजस्थान प्रदेश की सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट का डिजीटल डेटा मांग रही है, किन्तु चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का डिजीटल डेटा नहीं दे रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता राजस्थान में हुई इस वोट चोरी का खुलासा करने के लिये प्रयास कर रहे हैं।
