By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “वोट चोर, गद्दी छोड़” चित्तौड़ में कांग्रेस का सफल कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > “वोट चोर, गद्दी छोड़” चित्तौड़ में कांग्रेस का सफल कार्यक्रम
Uncategorizedखेलभारत समाचारराजनीतिराजस्थान समाचार

“वोट चोर, गद्दी छोड़” चित्तौड़ में कांग्रेस का सफल कार्यक्रम

Rajesh Kumawat
Last updated: September 17, 2025 3:09 pm
Rajesh Kumawat Published September 17, 2025
Share
SHARE

राजेश, indireporter.com


जयपुर, 17 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज चित्तौड़गढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र बेगूं के ग्राम बोराव में किसान जनसभा आयोजित की गई। किसान सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद प्रत्याशी उदयलाल आंजना, विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह विधुड़ी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता आज एक जाजम पर बैठे है और पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लेकर कार्य कर रहे है क्योंकि कांग्रेस की मजबूती इसलिए आवश्यक है कि इस देश की आजादी कांग्रेस ने दिलवायी है जब इस देश में सूई भी नहीं बनती थी वहां आज इसरो जैसे संस्थान स्थापित किए गए, देश सदियों तक गुलामी की जंजीर में जकड़ा था ना कल कारखाने थे, ना पानी-बिजली की सुविधा थी, ना बोलने की आजादी थी और खाद्यान्न के लिए भी विदेशी सहायता पर निर्भर थे। कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने और स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी जान की परवाह नहीं की सर्वस्व बलिदान कर दिया और आज का मजबूत भारत बनाने का काम किया। आज देश में जो सरकार है उसे किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान, महिलाओं की आवाज सुनाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया है। कौन सांसद बने, विधायक बने यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यदि किसी देशवासी के आंख में आंसू आये तो हमारा खून टपकना चाहिए। आज देश के हालात बदतर है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा बन कर बड़े-बड़े वादे करते थे, दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने की बात कहते थे, किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया था, पाकिस्तान को लाल आंख दिखाने का वादा किया था, अमेरिका के सामने घुंटने नहीं टेकने का वादा किया था, भ्रष्टाचार का पैसा देश में वापस लाने का वादा किया था लेकिन 11 साल के कार्यकाल में आज किसान खून के आंसू रो । डॉ. मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री बने थे तो 72 हजार करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया गया था। प्रद में कांग्रेस की सरकार ने किसानों का 14 हजार करोड़ रुपये का राजस्थान में कर्ज मा। शिक्षा मंत्री अर्नगल बयानबाजकरते है, महिला शिक्षकों के प्रति गलत टिप्पणी करते है, कांग्रेस नेताओं के लिए मर्यादाहीन टिप्पणी करते है, वो स्कूल के दौरे पर 9वीं कक्षा के बच्चे से जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछते है तो बच्चें बता नहीं पाएं यदि शिक्षा मंत्री का नाम पूछ लेते तो भी बच्चे उन्हें पहचान नहीं पाते क्योंकि शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के लिए कोई काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मेलन में आने का मकसद यही संदेश देना है कि आज जो हजारों की संख्या में किसान सम्मेलन में लोग शामिल होने आये । सभी को काम मिले इसलिए मनरेगा का कानून बनाया और हर गरीब को एक-दो रुपये में अनाज मिले इसलिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया ताकि कोई गरीब भूखा ना सोए। आज प्रधानमंत्री दावा कर रहे है कि 80 करोड़ देशवासियों को खाद्यान्न दिया जा रहा है उन्हें बताना चाहिए कि यह खाद्य सुरक्षा अधिनियम डॉ. मनमोहन सिंह और श्रीमती सोनिया गांधी ने बनाया था।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तो देश में नोटबंदी, गलत जीएसटी, किसानों पर अत्याचार करने वाले तीन काले कानून लागू कर किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी जैसे अपशब्द बोलने का काम किया। भाजपा सरकार के शासन में आरएसएस की पाठशाला से आये लोगों को पिछले दरवाजे से बड़े-बड़े पदों पर बैठाने का काम किया लेकिन गरीब और आदिवासी के बेटे को छोटी सी नौकरी भी नहीं दी।
उनके वोट काटने का काम कर रहे है इस षड्यंत्र को बेनकाब करने का काम अगर किसी ने किया तो वो कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी और श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया है। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कौन किसे पसंद करता है जैसी छोटी-छोटी चीजें छोड़ कर वोट चोरी ना हो इस लड़ाई में शामिल होना पड़ेगा। प्रदेश में लोगों को बिजली नहीं मिल रही, नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही, किसान की फसल बर्बाद हो गई उसे मुआवजा नहीं मिल रहा, स्कूलों में भवन गिरने से दब कर बच्चें मर रहे है उन्हें भी मुआवजा मिल नहीं रहा है, पीड़ित से मिलने की फुर्सत मुख्यमंत्री के पास नहीं है। राजस्थान की पर्ची सरकार ने इस डेढ़-पौने दो वर्ष के शासन में केवल एक काम किया है वो है कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के शासन में जो अच्छी योजनाएं लागू हुई थी उनका बेड़ा गर्क करने का काम किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में राशन किट सभी को मिले, बुजुर्गों को न्यूनतम एक हजार रुपये की पेंशन मिली, पशु हानि होने पर मुआवजा मिला, कोरोना जैसी महामारी में सुदृढ़ चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवायी गयी लेकिन कुछ कमी रही जिस कारण सरकार चली गई उसके लिए हम सभी जिम्मेदार है और अब यह कमी दूर करनी है इसीलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस पार्टी सम्माननीय मतदाताओं के बीच जाकर कांग्रेस और भाजपा शासन का फर्क उजागर कर रही है। आने वाले समय में किसे टिकट मिलेगा, कौन क्या बनेगा यह पता नहीं लेकिन कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की मंशा यह है कि जो जनता के बीच रह कर 12 महिनों 24 घण्टों जनसेवा करेगा वो टिकट बांटेगा। जनता के बीच में रह कर काम करेगा वही नेता बनेगा और पार्टी से टिकट प्राप्त करेगा। कांग्रेस की सभाओं में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे है और भाजपा के मुख्यमंत्री की सभा में भी हजार-पांच सौ आदमी से ज्यादा नहीं आते, वर्ष 2023 में किसी ने नहीं सुना था कि भाजपा से भजनलाल मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन पर्ची से मुख्यमंत्री बनाना प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है। मुख्यमंत्री और सरकार में शामिल लोग आराम से हैं लेकिन गरीब, आदिवासी कष्ट और संकट का सामना कर रहे है, भाजपा नेताओं को कांग्रेस नेताओं की जासूसी छोड़ कर गांवों में जाकर आम आदमी के दुख, तकलीफों को समझना और दूर करने का काम करना चाहिए यदि सरकार ने आम आदमी के हित में एक भी काम किया हो तो बताएं अभी तक तो केवल कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के शासन में जो काम स्वीकृत किए थे उनके उद्घाटन ही पूरी तरह से नहीं कर सके है।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने केवलादेवी राष्ट्रीय उद्यान में किया प्रातः भ्रमण, अधिकारियों को समस्या निदान करने का दिया आदेश

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat March 2, 2025
पितरों के मोक्ष के लिए श्राद्ध पक्ष में तर्पण: पंडित जितेंद्र पांडे
“सूर्य नमस्कार” में राजस्थान ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘
चीफ सेक्रेटरी ने सचिवालय में किया युवा योग्यताओं का सम्मान
भारतीय संविधान हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की नींव: एडवोकेट अभिषेक सिंह तंवर

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?