दीपक शर्मा, indireporter.com
बादलों के बीच सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्क देते सूर्य उपासना का पर्व महा छठ की पूजा पाली बिहार सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी सूर्य उपासना का पर्व महा छठ पूजा लखोटिया तालाब के महा छठ घाट पर शाम 5:45 बजे सूर्यास्त के समय अ स्थाचल गामी सूर्य को अर्क देकर किया, चार दिवसीय इस पूजा में पहले दिन नहाए खाए के पूजा शुरू हुई, दूसरे दिन खरना पूजा, और आज तीसरे दिन सूर्यास्त पर भगवान की पूजा के लिए सैकड़ो बिहार समाज के लोग महिलाएं सज धज कर सर पर डाला उठाकर जिसमें फल फ्रूट, पूजा की सामग्री, मिठाई आदि साथ लाकर घाट पर पानी में गना लगा कर डाला सजाया जाता है, पूजा सामग्री सजाकर दीपक जलाकर पुष्प आदि अर्पण कर घुटनों तक पानी में खड़े होकर सूर्यास्त का इंतजार किया, सूर्यास्त होने पर भगवान सूर्य देव को जल का अर्क दिया गया, इस अवसर पर बिहारी घाट पर हजारों लोगों की भीड़ रही वही छठी मैया के भजन चलते रहे, घाट पर दीपक जलाकर आतिशबाजी की गई ,
रात्रि में भजन गाए गए, कार्यक्रम में बिहार सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, ए के घोष जितेंद्र पांडे, सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा, सुबह बुधवार को उगते सूरज को अर्क देकर व्रत का समापन हुआ।
