By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: नशेड़ी नदीम कैसे बना कुख्यात वाहन चोर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > नशेड़ी नदीम कैसे बना कुख्यात वाहन चोर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अपराध समाचारखेलजयपुर समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचार

नशेड़ी नदीम कैसे बना कुख्यात वाहन चोर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Rajesh Kumawat
Last updated: December 14, 2025 2:32 pm
Rajesh Kumawat Published December 14, 2025
Share
SHARE

योगेंद्र शर्मा, indireporter.com

बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर नदीम उर्फ हकला गिरफ्तार

थाना जवाहर नगर पुलिस की बड़ी सफलता — तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी नशे का आदी

जयपुर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व के थाना जवाहर नगर पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर मोटरसाइकिल चोर नदीम उर्फ हकला पुत्र निसार अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन ने बताया कि दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को परिवादी श्री दीपक पुत्र श्री खेमचंद गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, जाति सिधी, निवासी मकान नंबर 690, सिधी कॉलोनी, जवाहर नगर, जयपुर पूर्व ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को शाम सात से आठ बजे के बीच वह सूरज मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच को देखने गया था। उसने अपनी काली सिटी 110 एक्स मोटरसाइकिल (नंबर RJ-60 SG-9265, चेसिस नंबर MD2B85AX9PPH43796, इंजन नंबर DYXPPH32912) मैदान के बाहर खड़ी की थी। जब वह रात आठ बजकर तीस मिनट से नौ बजे के बीच लौटा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। उसने काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली, जिस पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर चोरी की सूचना दी। रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 290/2025 धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

जयपुर शहर पूर्व में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सुथार (आदर्श नगर, जयपुर पूर्व) के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री महेश चन्द के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल मानसिंह (750), कांस्टेबल मुकेश कुमार (2542), अशोक कुमार (9462), धर्मपाल (12592) और गजानन्द (9336) को शामिल किया गया। मुखबिर की सूचना और आसूचना के सहयोग से टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नदीम उर्फ हकला पुत्र श्री निसार अहमद, जाति मुसलमान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 22, चार दरवाजा बास की पुलियाँ, थाना गलतागेट, जिला जयपुर उत्तर को डिटेन कर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल प्रकरण हाजा का माल मशरूका तथा दो मोटरसाइकिलें धारा 106 बीएनएसएस में बरामद की गईं। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखता था। वह पहले रेकी करता और मौका देखकर पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी कर लेता था। आरोपी स्मैक और इंजेक्शन का नशा करने का आदी है तथा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नशे की पूर्ति के लिए बेचने की कोशिश करता था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 12 दिसम्बर 2025 को सूरज मैदान, जवाहर नगर रोड से मोटरसाइकिल नंबर आरजे 60 एसजी 9265 चोरी की थी, जिस पर प्रकरण संख्या 290/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आरोपी ने 11 नवम्बर 2025 को सेक्टर 01 जवाहर नगर से मोटरसाइकिल नंबर आरजे 14 एचएल 5795 चोरी की थी, जिस पर प्रकरण संख्या 274/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज है। तीसरे प्रकरण में आरोपी ने 03 दिसम्बर 2025 को थाना आदर्श नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल नंबर आरजे 14 जेए 9673 चोरी करने की बात स्वीकारी, जिस पर प्रकरण संख्या 284/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 पुलिस थाना आदर्श नगर में दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी नदीम उर्फ हकला पुत्र निसार अहमद, जाति मुसलमान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 22, चार दरवाजा बास की पुलियाँ, थाना गलतागेट, जिला जयपुर उत्तर के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2023 से अब तक उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं — पहला मुकदमा संख्या 22/2023 दिनांक 13.01.23 धारा 356, 379, 323, 341 भादस थाना गलतागेट में, दूसरा मुकदमा संख्या 237/24 दिनांक 10.01.24 धारा 303(2) बीएनएस थाना माणकचौक में तथा तीसरा मुकदमा संख्या 71/24 दिनांक 03.05.24 धारा 379 भादस थाना सुभाषचौक में दर्ज होकर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

इस कार्रवाई में थाना जवाहर नगर की टीम — थानाधिकारी महेश चन्द, हेड कांस्टेबल मानसिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, अशोक कुमार, धर्मपाल और गजानन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है।

वहीं, आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों या पार्किंग में वाहन खड़ा करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।

You Might Also Like

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र “आर्यन डंगायच” रहे सर्वश्रेष्ठ, 47 श्रेष्ठ छात्रों एवं गरुजनों का हुआ सम्मान

डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

जोधपुर महाराजा गज सिंह का पाली मरवाड़ में भव्य स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचार

फर्जी आधार कार्ड जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाएं, सीबीआई करेगी जांच

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 22, 2024
दाने दाने में “कैंसर” बेचने वाले फिल्मी हीरो शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, को कानूनी नोटिस
जयपुर की फेमस रामचंद्र कुल्फी फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग का छापा हानिकारक रासायनिक कलर्स एवं मिलावटी सामान जप्त
थानेदार की थाने में खूब हुई कुटाई, पीट रही थी लुगाई, वीडियो बना रहे थे सिपाही
बुरे फंसे “वकील साहब” पैसों के लिए लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?