डॉ.वृंदा राव, indireporter.com
जयपुर । महिला दिवस पर “स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर कार्यक्रम आयोजितजयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती – जयपुर महानगर द्वारा “स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन महारानी कॉलेज, जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने भाग लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के स्वस्थ भविष्य से जुड़ा हुआ है। यदि महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगी तो समाज भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा।कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, योग, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल महानगर सह संयोजक, डॉक्टर वृंदा राव, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ श्वेता चोरसिया, डॉ राहुल पराशर, डॉ तारकेश्वर शर्मा,अंकित गर्ग ,अमृत पासी उपस्थित थे।
