दीपक शर्मा पाली, indireporter.com
लायंस क्लब पाली सिटी का 47वां पदस्थापना समारोह गरिमामय वातावरण में सुमेरपुर रोड स्थित पावना पैलेस सभागार में संपन्न हुआ।
समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में अध्यक्ष के रूप में लायन राजेंद्र कुमार गेहलोत, सचिव पूनम सिंह राठौड़ तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने पदभार ग्रहण किया।
पदस्थापना अधिकारी उपप्रांतपाल द्वितीय लायन सी पी विजयवर्गीय ने नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को उनके पद की शपथ दिलाई। तथा मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन अविनाश शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्धबोधन से सभी के दिल व दिमाग में अमिट छाप छोड़ते हुए नई कार्यकारिणी को रामायण के पात्र के रूप में परिभाषित करते हुए आगामी वर्ष की बधाई थी ।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष लायन देवेंद्र शर्मा ने नवीन पदाधिकारियों को आगामी वर्ष के लिए सेवा के क्षेत्र में अपने गोल निर्धारण कर रीजन में प्रथम आने के लिए प्रेरित किया तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रमेश दुसाद ने डिस्टिक के प्राइम प्राइम प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथियों ने लायन सदस्यों को पिन लगा कर सम्मानित किया ।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान से हुआ। विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
अध्यक्ष सोहन लाल नागौरा ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया तथा सचिव राजेंद्र चंडक ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी थी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गेहलोत ने आगामी वर्ष की सेवा योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत मिशन पर कार्य करेंगे तथा स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
1 जुलाई को ही ग्रामीण राजकीय विद्यालय में मिशन मुस्कान के तहत सभी विद्यार्थियों स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती को ध्यान में रखते हुए सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं उनके पूर्ण विकसित होने तक की जिम्मेदारी भी क्लब निभाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रमुख सेवा कार्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा निर्धारित ‘प्राइम प्रोग्राम’ के अनुरूप संचालित किए जाएंगे।
समारोह के अंत लायन भगवान सहाय खंडेलवाल ने आए हुए अतिथियों का शब्द सुमनों से आभार व्यक्त किया। मंच संचालन लायन सुरेश आई जैन व ओम प्रकाश छाजेड़ ने किया।
