दीपक शर्मा,indireporter.com
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा मिशन पढ़ो राजस्थान अभियान की शुरुआत की गईl इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पीएम श्री बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया l बसंत परिहार संस्था प्रधान ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शानदार वक्ता ओजस्वी वाणी के धनी महेंद्र बोहरा थे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में CDEO राहुल राज पुरोहित, CBEO दिलीप कर्मचंदानी, संयुक्त निदेशालय कार्यालय से विष्णु प्रकाश गुर्जर, संयुक्त निदेशक कार्यालय से दौलाराम मेघवाल अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महिपाल सिंह चौहान , अतिरिक्त परियोजना अधिकारी प्रिया मूलचंदानी, शक्ति सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर लक्ष्मण कुमावत कार्यक्रम में उपस्थित थे। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए यह प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज गुरु पूर्णिमाके अवसर पर की गई तथा समापन जनवरी में निपुण मेले के साथ होगा। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी उप प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।
