दीपक शर्मा, indireporter.com
किसान संघर्ष समिति का बड़ा फैसला, चुनाव में उतारेगी अपने प्रत्याशी
पाली। जवाई पुनर्भरण से हेमावास पुनर्भरण तक बीच में बचे हुए नहरीकरण से वंचित गांवों को सिंचाई सुविधा से जोड़ने व पेयजल की समस्या की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति ने आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।
निर्णायक निर्णय से पहले 3 अक्टूबर को मामाजी मंदिर किरवा, 4 अक्टूबर को खुंडावास बालाजी मंदिर तथा 6 अक्टूबर को गिरवर छापरिया माताजी मंदिर में किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।इसके बाद 8 अक्टूबर को मंडली स्थित मामाजी मंदिर में अंतिम निर्णायक बैठक हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि लंबे समय से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रयास करने के बावजूद अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है।किसानों ने कहा कि अब अपने वोट की ताकत के माध्यम से किसानों की आवाज को मजबूत करने का समय है।बैठक में उपस्थित किसानों ने किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली के समक्ष आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की राय रखी।सभी की राय लेने के बाद अध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली ने समिति की ओर से किसानों के योग्य एवं मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धप्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय घोषित किया।बैठक के अंत में अग्रिम पंक्ति के किसानों ने किसान संघर्ष समिति द्वारा तय प्रत्याशियों को समर्थन देने की सामूहिक शपथ ली।समिति का कहना है कि चुनाव लड़ना उसका मूल उद्देश्य नहीं था, बल्कि जवाई पूर्णभरण से हेमावास पुनर्बलन तक बीच में बचे हुए नहरीकरण से वंचित गांवों व पेयजल समस्या को दूर कर गांवों को जोड़ने की मांग को मजबूती से उठाना उसका प्रमुख उद्देश्य रहा है।अब समिति की ओर से संभावित प्रत्याशियों की तलाश एवं आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है। यह किसान प्रतिनिधि मौजूद रहेगिरवर भोपाजी तेजाराम देवासी, बिंजाराम मीणा गुड़ा एंदला, करण सिंह,सुमेर सिंह, धनाराम चणोद, जेठू सिंह साली, त्रिभुवन सिंह मंडली,भीम सिंह, शेर सिंह, जीवाराम खूनी गुड़ा, राजेंद्र सिंह खांगड़ी,इंदर सिंह, राणाराम देवासी लापोद, अर्जुन सिंह भासुंडा, नगाराम, सरपंच लाबुराम, भंवरराम मीणा, हिम्मत राम कानेलाव, रतनसिंह गिरवर, गिरधारीराम मीणा डेणडा, हरिराम पटेल, सुरेश भाट सरपंच रूपवास, भीम सिंह राजपुरोहित ढोला, विशन सिंह पादरला, किसनाराम सरदारपुर धणी, आनंद सिंह बडली
