विष्णु शर्मा indireporter.com
धर्म के नाम पर गौशाला मे बैठे समाजके ठेकेदार गायों का चारा खा रहे ह।
जयपुर । दुर्गापुरा गौशाला में दानदाताओं द्वारा दिए गए चंदा में हेरा फेरी के आरोप दानदाताओं ने रास्ता रोक किया विरोध जयपुर ।
डॉन चोरी का मामला दुर्गापुरा गौशाला में दान दाताओं द्वारा दिए गए चंदे कि रसीद काटने के नाम पर फर्जीवाड़ा आया सामने, गायों के लिए दान कि रसीद काटने के बाद कार्बन कॉपी में नहीं दिखा रहे दानदाताओं की राशि एवं विवरण।राजस्थान गौसेवा संघ की ओर से संचालित है दुर्गापुरा गौशाला, दानदाता गायों के लिए दान की रसीदें कटवाते हैं,
गोपाष्टमी पर होने के अवसर पर यहां सुबह महावीर प्रसाद, लालीदेवी आदि पहुंचे रसीद कटवाने पांच से लेकर सात हजार रुपए की चार रसीदें कटवाई,इस दौरान ऊपर की रसीद में तो नाम और राशि भर दीनीचे वाली कार्बन कॉपी में नाम और राशि दोनों ही गायब थी। इसका पता लगते ही वहां मौजूद दानदाता आक्रोशित हो गए, गौशाला की सारी व्यवस्थाएं ठप्प कर रास्ता रोक दिया।
सूचना पर संघ के अध्यक्ष और मंत्री भी मौके पर पहुंचे, जनता के विरोध की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस भी दुर्गापुर गौशाला पहुंची।
