Indireporter.com
रोबोट ने सीढ़ियों से कूदकर की ‘खुदकुशी’
ऑफिस में 9 से 6 की शिफ्ट में नहीं झेल पाया काम का प्रेशर, नहीं झेल पाया रोबोट !
साइबोर्ग रोबोट सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता था और उसका सिविल सेवा अधिकारी कार्ड भी उसके पास था.
साउथ कोरिया :दुनिया में हर साल लाखों लोग खुदकुशी कर. स्ट्रेस, डिप्रेशन और अन्य वजहों के चलते इंसानों की आत्महत्या के कई मामले आने सुने होंगे, लेकिन क्या आपने किसी रोबोट की ‘खुदकुशी’ का मामला सुना है! जी हां, दक्षिण कोरिया से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोबोट ने सीढ़ियों से कूदकर खुदकुशी कर ली. रोबोट के ऐसा करने की रिपोर्ट ने भी हैरान कर दिया है,
अब इस मामले की जांच के लिए एक इंवेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया गया है. दुनिया में तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी का एक उदाहरण रोबोट है, हालांकि किसी रोबोट द्वारा ‘आत्महत्या’ करने का ये पहला मामला सामने आया है
अगस्त 2023 में सिटी काउंसिल ऑफिसर के तौर पर चुना गया था, वो लिफ्ट बुलाकर अपने आप मंजिलों के बीच आ-जा सकता था.
गुमी सिटी के अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर रोबोट ‘उदास’ था, उसके मौत की जांच भी शुरू कर दी गई है.
नियमित कर्मचारी की तरह, साइबोर्ग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता था और उसका सिविल सेवा अधिकारी कार्ड भी उसके पास था.
