राजेश कुमावत, Indireporter.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अनमोल ऐतिहासिक विरासत छत्रपति शिवाजी महाराज की पहचान ‘बाग नख’ लंदन से भारत पहुंचा।
350 साल बाद लंदन के म्यूजियम से महाराष्ट्र लौटा छत्रपति शिवाजी का ‘बाघ नख’
हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा सन 1659 में मुस्लिम आक्रांता अफजल खान का वध करने के लिए इस्तेमाल किया गया बाघ के पंजे के आकार का यह हथियार ‘बाघ नख’ लंदन के म्यूजियम से वापस भारत आ गया
छत्रपति शिवाजी का बाघ नख 350 साल के बाद महाराष्ट्र लौट आया है, माना जाता है कि इस बाघ नख से मुस्लिम आक्रांता अफजल खान को मारा गया था।
दरअसल इसे लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम से 3 साल के लिए 30 करोड रुपए के लोन एग्रीमेंट पर महाराष्ट्र लाया जा रहा है बाघ नखरा को शिवाजी संग्रहालय सतारा म्यूजियम में रखा जाना है, शिवाजी संग्रहालय सतारा में प्रदर्शित बाघ नख जो छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुर और सैनिक कौशल का प्रतीक है।
शिवाजी संग्रहालय सतारा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजीत पवार मौजूद रहे।
