बाबूलाल नागा indireporter.com
भवन निर्माण एवं घरेलू श्रमिकों के लिए विधिक सेवा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
जयपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेहनतकश श्रमिक कल्याण एवं संदर्भ केंद्र और आसरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भवन निर्माण एवं घरेलू श्रमिकों के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सैकड़ो श्रमिकों ने भाग लिया, इस कार्यशाला में श्रमिकों ने विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून (पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून), नए भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता , भारतीय न्याय संहिता, स्थाई लोक अदालत, काउंसलिंग प्रक्रिया एवं श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला में जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मेहनतकश कल्याण एवं संदर्भ केंद्र से मोहित सैन एवं मनीषा शर्मा तथा आसरा फाउंडेशन से विवेक शर्मा एवं माधवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्माण एवं घरेलू श्रमिकों के लिए विधिक सेवा जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
