दीपक शर्मा indireporter.com
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नारा कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक:— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जनसंघ की स्थापना करने वाले 14 लोगों की पार्टी आज 14 करोड़ कार्यकर्ताओं का बना संगठन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस ने विचारधारा को छोड़ा तो हुई बड़ी गर्त : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
डॉ. मुखर्जी राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राजनीतिक शुद्धिकरण के प्रेरणास्रोत: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित
जयपुर, 23 जून, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि “आज का दिन केवल स्मरण का नहीं, प्रेरणा का दिन है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नारा दिया ‘एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे’, वह कोई राजनीतिक नारा नहीं था, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक था और भारत की आत्मा की पुकार था। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा को जन्म देने वाली 14 लोगों की पार्टी आज 14 करोड़ कार्यकर्ताओं का संगठन बनकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है” का नारा आज भी जीवंत है। कश्मीर से धारा 370 हटाने की उनकी प्रतिबद्धता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। राम मंदिर निर्माण हो या अनुच्छेद 370 का समाप्त होना, यह सब उनकी दूरदर्शी सोच और बलिदान का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि
“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, उसे हम सभी को पूरा करना होगा।”
राष्ट्र के लिए समर्पित विचारधारा की पार्टी है।” भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है, जो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। हम संगठन और सेवा—दोनों क्षेत्रों में समान रूप से सक्रिय हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बजट में 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्त करने के लिए घोषणा की थी। इस बजट घोषणा के क्रियान्वयन में भाजपा सरकार ने 300 करोड़ का बजट जारी किया। अब इस पखवाड़े में
ही इन 5000 गांवों को BPL मुक्त कर दिया जाएगा। गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं को तीव्र गति से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के बाद प्रत्येक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
