आयुष शर्मा, indireporter.com
ऑपरेशन सिंदूर” के तहत 51 वीर सैनिकों को पौधे भेंट किया सम्मान, वृक्ष कथा में प्रकृति और राष्ट्र सेवा का संगम
जयपुर: माधव जन कल्याण मंच के तत्वावधान में झोटवाड़ा की शिव विहार कॉलोनी में वीर सैनिकों को समर्पित एक अद्वितीय आयोजन किया गया जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत 51 वीर सैनिकों को सिंदूर के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन पर्यावरण और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित था।
कार्यक्रम की वृक्ष कथा और विचार मंच में पर्यावरणविद् डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि “वृक्ष ही नारायण और ब्रह्म हैं। यह न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि धर्म, विज्ञान और संस्कृति के पोषक भी हैं। हर घर में वृक्षारोपण को संस्कार बनाना आज की जरूरत है।”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अवधारणा को व्याख्यायित करते हुए बताया कि यह प्राकृतिक सिंदूर (सिंदूर के पौधे) के माध्यम से हर घर में वृक्ष लगाए जाने की प्रेरणा दी जा रही है, विवाह में सिंदूर होता है, वैसे ही अब हर घर में एक वृक्ष अनिवार्य हो।
विशिष्ट अतिथि कैलाश , राजस्थान प्रौढ़ कार्य प्रमुख ने “कराग्रे वसते लक्ष्मी” श्लोक के महत्व को रेखांकित किया:
कराग्रे वसते लक्ष्मीः, करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते करदर्शनम्॥
यह मंत्र दिन की शुभ शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे धन, विद्या, आत्मबल और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
इसके साथ ही “समुद्र वसने देवी” मंत्र द्वारा पृथ्वी माता को प्रणाम करते हुए प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया गया।
प्रकाशनाथ महाराज ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर पूर्व सैनिक भावुक हो उठे।
कार्यक्रम संयोजक बनवारी सैनी ने बताया की कार्यक्रम में सालासर बालाजी पुजारी विष्णु , राज्य मंत्री मंजू बाग़मार, राकेश शर्मा, घुमंतू कार्य प्रमुख, जयपुर महानगर, आयुष शर्मा, (हिंदू जागरण मंच जयपुर प्रांत ),
जितेन्द्र कुमावत, सुदेश सैनी, बीरू सिंह (पूर्व विधायक)समेत अनेक सामाजिक प्रतिनिधि, महिला मंडल व बच्चे मौजूद रहे
