दीपक शर्मा
विश्व हिन्दू परिषद का श्रीफल पूजन ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के द्वारा आगामी 21 सितंबर को हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
जिस से पूर्व श्रीफल पूजन किये जायेंगे व गजानंद महाराज की शीश नवाया जाएगा ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक रविवार को सिरेघाट स्थिति पीपा दर्जी समाज भवन में सम्पन्न हुई ।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बेठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए सँगठन के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी बताया की 11 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे नागा बाबा बगेची मे विधि विधान से श्रीफल पूजन कार्यक्रम किया जाएगा । जिसमे पाली विभाग संगठनात्मक जिले से पाली,बाली, सोजत से कार्यकर्ता श्री फल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।
आगामी 14- 15 अगस्त को जिले भर में विहिप के कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किये जाएंगे ।
प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बेठक मे बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल,चौहान, जिला सह मंत्री प्रवीण सीरवी,नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता,बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश सिंह,सह संयोजक हरीश सोनी,राकेश कुमावत,नगर संयोजक केलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा,महेश वैष्णव,गौरव शर्मा,जीतू रांकावत,प्रमोद गिरी,दिनेश बंजारा,कमलेश जावा,अशोक बंजारा, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
