मनीष कुमावत, indireporter.com
राजस्थान कुमावत ऑफिसर्स क्लब का सालाना स्नेह मिलन आज कंचन केसरी रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। इसमें समस्त राजस्थान से 160 अधिकारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया। बच्चों, महिलाओं और अधिकारियों के लिए अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक नृत्य में भाग लिया। समाज के प्रोफेशनल्स और अधिकारियों ने अपने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए जोकि समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक रही। सभी अधिकारियों और उनके परिजनों ने संकल्प लिया कि हमेशा इसी तरह से मिलजुलकर समाज के उत्थान के लिए और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
