दीपक शर्मा, indireporter.com
हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम की तैयारियां हुई पूर्ण ।
पाली। विश्व हिंदू परिषद पाली विभाग द्वारा “हिंदू शंखनाद – 2025” के भव्य आयोजन कि सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है,
पूरे विभाग के प्रत्येक ग्राम, बस्ती व घर-घर में कार्यक्रम का निमंत्रण पहुंचाया जा चुका है, सभी जगह से पाली आने की व्यवस्था हो चुकी है, समाज में भारी उत्साह का वातावरण है तथा बड़ी संख्या में हिन्दू जनमेदिनी कार्यक्रम में उपस्थित होकर पाली में इतिहास रचेगी।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि विगत तीन माह से तैयारियां की जा रही थी जिसका आज अंतिम रूप दे दिया गया, कार्यक्रम स्थल पर मंच व आने वाले लोगों के लिए डोम का निर्माण किया जा चुका है।
मंच पर अतिविशिष्ट एवं मुख्य अतिथियों तथा पूज्य सन्तों के बैठने की व्यवस्था हेतु पृथक – पृथक बड़े मंच बनाये गए है, साथ ही गणमान्य लोगों व पूरे विभाग से आने वाले लोगों के लिए तीन बड़े डोम बनाये गए है। जिसमें सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे पाली विभाग के एक हजार गांवों से 470 बसों सहित तथा सैकड़ो निजी वाहनों से हजारों लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पाली के अणुव्रत नगर मैदान में पहुंचेंगे, पाली विभाग के लगभग 40 हजार संख्या कार्यक्रम में सम्मलित ।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की बस सोजत जिले से आने वाली बसों की पार्किंग नई सब्जी मंडी, बाली जिला से आने वाली बसों की पार्किंग कवाड़ सर्कल से फेक्ट्री लाइन की तरफ 200 मीटर खाली प्लॉट पर 100 बसों की पार्किंग की गई । व पाली ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग रामलीला मैदान मै की गईं है साथ ही बाइक पार्किंग वेयर हॉउस धान गोदाम में की गई,
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूज्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी समाहिता दीदी, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया, विहिप राष्ट्रीय सह मंत्री शंकर गायकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में पाली जिले के 100 से अधिक सन्त कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर विहीप बजरंग दल पाली विभाग की सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी दिन रात एक किये हुए है,
कार्यक्रम की तैयारी मे बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत, प्रान्त सँगठन मंत्री राजेश पटेल,भीमराज चोधरी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,अनिल चौहान, नरेंद्र माछर,रँगलाल जाट, बाबुलाल कुमावत,विजयराज सोनी,पुर्णप्रकाश निम्बार्क,रामसुख पायक,गणेश कुमावत, आनन्दस्वरूप गुप्ता,जगदीश सिंह, विशन सिंह,बाबूदास वैष्णव,अशोक बंजारा नगर संयोजक केलाश कुमावत,जिला संयोजक जगदीश सिंह,हरीश सोनी,श्रवण भिलवारा,प्रवीण सोनी,विशन सिंह, दुर्गेश चौहान,अक्षय राठौड़,मयंक उपाध्याय,केलाश रांकावत,प्रकाश कवर, रेखा सोलंकी,हेमा प्रजापत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
