रामदयाल, indireporter.com
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग राजस्थान का सेवा धाम परिषद जवाहर नगर में शुभारंभ
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (VBUSS) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग, राजस्थान का शुभारंभ, सेवाधाम परिसर, जवाहर नगर, जयपुर में हुआ। अभ्यास वर्ग कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से पंचमी तक, दो दिवसीय आयोजन हो रहा है। प्रदेशभर के महाविद्यालयों से शिक्षाविद्, प्राचार्य एवं सेवानिवृत्त आचार्यगण सहभागिता कर रहे हैं।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ के. रघुनंदन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर डॉ. अल्पना कटेजा, कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
पहले सत्र में के. रघुनंदन ने “विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान का भारत की शिक्षा में योगदान” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण है।
दोपहर के सत्र में डॉ. राजेश व्यास, संयोजक, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, गुजरात ने “भारतीय शिक्षा दर्शन एवं शिक्षक की भूमिका” विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने शिक्षकों से भारतीय दृष्टिकोण के अनुरूप समग्र शिक्षा पद्धति को अपनाने का आह्वान किया।
सायंकालीन सत्र में डॉ. संजय शर्मा, संयोजक, VBUSS राजस्थान ने “Bharat in Global Sustainability Discourse: Environmental Wisdom in IKS (वैश्विक सततता विमर्श में भारत : भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरणीय प्रज्ञा)” विषय पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने भारतीय पारंपरिक ज्ञान में निहित पर्यावरणीय संतुलन की अवधारणा को आधुनिक सतत विकास के सन्दर्भ में व्याख्यायित किया।
अंतिम सत्र में NSIL–2026 पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें आने वाले वर्ष के लिए संस्थान की दिशा एवं योजनाओं पर चर्चा की गई।
यह दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शिक्षकों में शैक्षणिक दृष्टि, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक समरसता का संवर्धन करने वाला सिद्ध होगा।
