By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: इस्लामी अत्याचारों से हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए, गुरु तेग बहादुर ने दिया बलिदान
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > इस्लामी अत्याचारों से हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए, गुरु तेग बहादुर ने दिया बलिदान
जयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

इस्लामी अत्याचारों से हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए, गुरु तेग बहादुर ने दिया बलिदान

Rajesh Kumawat
Last updated: December 2, 2025 3:15 pm
Rajesh Kumawat Published December 2, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

महान प्रेरक बलिदान-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी’ पुस्तक पर परिचर्चा

बलिदान जीवन मूल्यों का आधार है: मनोज कुमार

जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जयपुर की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर डॉ मंजीत कौर की पुस्तक “महान प्रेरक बलिदान – श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी” पर पुस्तक पाठक संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन राजकीय महाराजा सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, चौड़ा रास्ता, जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम के अतिथियों में मुख्य वक्ता मनोज कुमार, संगठन मंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद; इंदुशेखर तत्पुरुष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद; डॉ मंजीत कौर, लेखिका; केशव शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन विकास तिवाड़ी परिचय मधुसूदन सिंह देवल ने दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजस्थान डॉ विपिन कुमार, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख डॉ महावीर कुमावत, पुस्तकालय के अध्यक्ष सहित अनेक पाठक उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने कहा—
“बलिदान ही जीवन मूल्यों का आधार है। बलिदान के कारण ही देश, धर्म, संस्कृति और समाज जीवंत बने हुए हैं। बलिदान अपने आप में अनुपम, अतुलनीय और अद्भुत है—यही हमारी संस्कृति का संवाहक है।”
उन्होंने आगे कहा—
“हम सभी को प्रतिदिन उन अनगिनत बलिदानों को स्मरण रखना चाहिए, जिनकी बदौलत समाज में जागृति है और संगठन स्थापित हैं।”

अपने संबोधन में इंदुशेखर तत्पुरुष ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन भारतीय सांस्कृतिक चेतना का सर्वोच्च उदाहरण है। उनका बलिदान केवल धर्म-संरक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के मानवीय मूल्य का वैश्विक संदेश भी है।
उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों और संवादों से समाज में वैचारिक शक्ति और राष्ट्रीय एकात्मता का विस्तार होता है।

लेखिका डॉ मंजीत कौर ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी गुरु कैसे बने—इसका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संदर्भ पुस्तक में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा—
“गुरु साहिब का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा का अनन्त संदेश है। आज यह बलिदान और भी अधिक प्रासंगिक है।”

उपस्थित पाठकों ने गहन मनोयोग से डॉ मंजीत कौर के संवाद और विचार सुने, तथा पुस्तक के अनेक आयामों पर उनसे प्रश्न पूछे, जिसका जवाब डॉ मंजीत कौर ने बड़े ही प्रभावी ढंग से दिया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिन कुमार ने पुस्तक चर्चा को आगे बढ़ाते हुए गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरु परंपरा में आगे बढ़ने के विचार साझा किए।

परिचर्चा के अंत में पाठकों ने गुरु तेगबहादुर साहिब जी के जीवन, त्याग और प्रेरक प्रसंगों पर विचार एवं संवाद के लिए लेखिका का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You Might Also Like

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ “वरिष्ठ पत्रकारों” का किया सम्मान

आदर्श विद्या मंदिर के छात्र “आर्यन डंगायच” रहे सर्वश्रेष्ठ, 47 श्रेष्ठ छात्रों एवं गरुजनों का हुआ सम्मान

डॉ. संजय सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय RCVS अवार्ड, 20 हजार से अधिक किये सफल ऑपरेशन

लक्षिता शुक्ला ने लक्ष्य किया हासिल, उपलब्धि का श्रेय विद्यालय एवं परिवार को

बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ाव, कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
1 Comment
  • इंदुशेखर तत्पुरुष says:
    December 2, 2025 at 4:07 pm

    सुन्दर एवं सारग्राही समाचार।👍🙏

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारविश्व समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

‘लिटरेचर फेस्टिवल’ की तर्ज पर “the ढूढाड़ talks” राष्ट्रीय सत साहित्य सम्मेलन की होगी धूम

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat December 5, 2024
निशुल्क सर्जिकल कैंप संपन्न, 1 दिन में 15 सफल ऑपरेशन
देश में पहली बार हुआ 73 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
‘साथ जिए हैं साथ मरेंगे’ छोड़ेंगे ना हम साथ ओ साथी मरते दम तक !
मीराबाई के भक्ति गीतों ने जागी कृष्ण प्रेम की अलख, श्रद्धा एवं संगीत का अद्भुत संगम

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?