By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों का “अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस” पर भव्य सम्मान
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों का “अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस” पर भव्य सम्मान
खेलतकनीकीधार्मिक समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजस्थान समाचारविज्ञानशिक्षासकारात्मक खबर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों का “अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस” पर भव्य सम्मान

Rajesh Kumawat
Last updated: May 12, 2026 12:22 pm
Rajesh Kumawat Published May 12, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन

नर्सेजकर्मी मानव सेवा ही नहीं अपितु अपरोक्षरूप से देश सेवा भी कर रहे

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मियों ने पाया सम्मान

नवचयनित नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को नाईटिंगेल की शपथ दिलवासेवानिवृत नर्सिंगकर्मियों का भी किया बहुमानपाली, 12 मई, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पाली के अधीन कार्य कर रहे नर्सिंग संवर्ग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंगलवार 12 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव का आयोजन माली समाज भवन में किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस आयोजन समिति,पाली द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, बीसीएम ग्रुप के निदेशक मगराज संकलेचा, बांगड़ चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीत कुमार गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के संयोजक एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जननी सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जन्म दिवस को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में वर्ष 1974 से लगातार मनाया जाता है, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग की परिकल्पना की थी तथा नर्सेज को चिकित्सा दल के एक अतिमहत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता दिलवाई थी। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज कौन्सिल द्वारा प्रत्येक वर्ष नर्सेज दिवस पर एक थीम प्रदान की जाती है, इस वर्ष की नर्सेज दिवस की थीम ’’अवर नर्सेज-अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेज सेव लाईव्ज’’ प्रदान की गई।
सैनी के बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा आधुनिक नर्सिंग की जननी सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जीवन परिचय के बारे में जानकारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज,पाली के प्राचार्य रमेश सोलंकी द्वारा प्रदान की गई तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों से उपस्थित नर्सेज को अवगत करवाया ताकि वे उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चल कर नर्सिंग व्यवसाय को और अधिक ऊॅंचाईयों पर ले जा सकें तथा नर्सिंग सेवाओं में गुणवत्ता बढाने में नर्सेज का प्रभावी योगदान प्राप्त हो सके। कार्यकम के दौरान नर्सिग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 72 नर्सिंगकर्मियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित हुये सभी सेवानिवृत नर्सिंग कर्मचारियों का अभिनन्दन कर उन्हें भी स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान ए.एन.एम. प्रशिक्षण की प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशामुक्ति पर लघु नाटिका का मंचन किया गया तथा कृष्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भी सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी ने अपने सम्बोधन में नर्सेज द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की तथा चिकित्सा विभाग की मजबूत कड़ी से सम्बोधित किया। उन्होंने कोरोना काल में नर्सेज द्वारा किये गये कार्यों की भी तारीफ की तथा सभी को शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि नर्सेज ना सिर्फ मानव सेवा का कार्य कर रहीं हैं, बल्कि वे अपरोक्षरूप से देष सेवा का भी कार्य कर रहे हैं। नवचयनित नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों ने मोमबत्तियां जला कर फ्लोरेन्स नाईटिंगेल की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान रमेश परिहार, रामचन्द्र तोशावरा, हेमसिंह, डूंगरराम मेघवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सुगनराम गौड़, भूपेन्द्र कुमार बोस, राजुदास वैष्णव, कमलकिशोर गहलोत, पारसमल कुमावत, दिनेश मीणा, रमेश सोलंकी, बाबु लाल, जेठाराम सियाग, हिमान्शु सोनी, महेन्द्र कुमार, महेश राठौड़, मोहम्मद सत्तार, मोहसिन टाक, कुलदीप व्यास सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन के.सी. सैनी एवं राजुदास वैष्णव ने किया। आयोजन समिति के सुगनराम गौड़ ने सभी का आभार प्रकट किया। राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन के जितेन्द्र भार्गव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोजतसिटी में करने की घोषणा की,जिसका सभी ने स्वागत किया।

You Might Also Like

RGHS योजना में भष्टाचार, कर्नेमचारियों ने विरोध में जलाया पुतला

लोक कलाओं के डिजिटल पनर्जागरण की शरुआत, FOLKSPHERE का भव्य आगाज

गैर शैक्षणिक कार्यों से नाराज शिक्षक, अपनी ही सरकार का विरोध : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ राजस्थान

“रक्तदान – जीवनदान” जन्मदिन पर रक्तदान करना खुशी एवं अभिनंदन का एहसास

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ “वरिष्ठ पत्रकारों” का किया सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारराजस्थान समाचार

सब इंस्पेक्टर बाबूलाल बैरवा प्रकरण में धरना समाप्त, परिवार एवं प्रशासन के बीच बनी सहमति

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 27, 2024
ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
आचार्य प्रमोद कृष्णन का राम मंदिर पर बड़ा खुलासा, राहुल गांधी सत्ता में आए तो ‘शाहबानो’ की तर्ज पर बदल देंगे फैसला
विश्व योग दिवस, 21 जून को होने वाले योग दिवस का पूर्व अभ्यास
फोनपे ऐप से वरिष्ठ नागरिकों को जल्दी मिलेगी सुविधाएँ : दिया कुमारी

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?