दीपक शर्मा,indireporter.com
पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं, को लेकर आगामी दिनों में प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय घेराव व जन आंदोलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की कार्यक्रम पूर्व रणनीतिक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा व शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों को मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार की असफलता व अक्रमण्यता को जनता में ले जाकर अपने अधिकारों की लड़ाई आगे आकर लड़नी होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। स्थानीय निकाय चुनाव टालकर न सिर्फ संविधान की अवमानना कर रही है, बल्कि जनता के अधिकारों पर डाका डाल रही है। माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर, यह सरकार तानाशाही की राह पर चल पड़ी है। शहर का बुरा हाल है मूलभूत सुविधाओं से जनता वंचित है व त्रस्त है जबकी भाजपा के नेता व मंत्री अपनी वाहवाही में मस्त है। पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के प्रभार वाले क्षेत्र पाली नगर निगम की स्थिति बजट के अभाव में बेहद दयनीय हालत में है। बजट के अभाव में विकास कार्य ठप्प पड़े है। महिला नेता सुमित्रा जेन व नीलम बिड़ला सहित कई वक्ताओ ने संबोधित कर आगामी जनांदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मंच संचालन जोगाराम सोलंकी ने किया वंही धन्यवाद कांग्रेस नेता आनंद सोलंकी ने ज्ञापित किया। प्रस्तावित जनांदोलन में पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं, राज्य सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर गत दो वर्षों से निकाय चुनावों टालने, सीवरेज, मानसून पूर्व ड्रेनेज सिस्टम के पुख्ता इंतजाम करने व नालों की सफाई, लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती, बजट व रख – रखाव के अभाव में शहर के लगभग तीस से अधिक वीरान पड़े सार्वजनिक उद्यानों, खस्ताहाल सड़कों एवं लंबित पट्टा, हस्तांतरण प्रकरणों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पाली कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में प्रस्तावित नगर निगम कार्यालय का घेराव कर विशाल जनांदोलन कर कुम्भकर्णी नींद में सोई भजनलाल सरकार और नगर निगम प्रशासन को जगाने हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, भँवर राव, गोविंद बंजारा, रतन उदेश, ताराचन्द चन्दनानी, मण्डल अध्यक्ष रफीक गोरी, रघुवीर सिंह मंडली, शकील नागोरी, राजू सोलंकी, चेलाराम रारबड़ा, भेराराम गुर्जर, रफीक चौहान, संतोख सिंह बाजवा, प्रकाश चौहान, मोनू मेघवाल, ओमा चौधरी, रमेश चावला, अकरम खिलेरी, जावेद सिरोहा, आमीन अली रंगरेज, इंसाफ मोयल, शहजाद शेख, राजेन्द्र घावरी, अशोक कुलदीप, कृष्णा सांसी, दिनेश पंवार, जयेश सोलंकी, दिनेश दवे, रमेश चौधरी, ताराचन्द टांक, लक्ष्मण कच्छवाह, पुष्पराज सोनी, असगर कुरैशी, संजय परमार, साबिर अशरफी, मगराज सोनी, मांगीलाल सोलंकी, इकबाल शेख, चांद मोहम्मद रंगरेज, फारुख रँगीला, शाहिद खान पीनु , अशोक वाल्मीकि, रमेश परिहार, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, नारायण लाल थावलेचा, पंकज सैनी, गिरधारी बंजारा, भवर मकवाना, ओटाराम चौधरी, रमेश तुंगारिया, रामचन्द्र बुनकर, रमेश गर्ग, आबिद भाई चढ़वा, जीसान अली रंगरेज, पूरन आर्य, शौकीन खान भाटी, जावेद गौरी, राजेश पंवार, मुनाजिर अली चूडीघर, राजेन्द्र शर्मा, अरबाज खान अजु, मेहबूब अली रंगरेज, हाजी मोईनुद्दीन, इल्लु अब्बासी, नासिर भाई घोसी, सहित जिला एवं शहर ब्लॉक के पदाधिकारी गण, निवर्तमान / पूर्व पार्षदगण, अग्रिम संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण व शहर अध्यक्ष गण, मण्डल अध्यक्ष गण, वार्ड अध्यक्ष गण, बीएलए- 2 सहित समस्त कांग्रेस जन मौजूद थे। बैठक में कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई एवं वार्ड स्तर पर जनांदोलन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
