दीपक शर्मा, Indireporter.com
जयवंता कंवर की स्मृति में नगर निगम ऑडिटोरियम का नामकरण करने की मांग, मेडिकल कॉलेज का नाम महाराणा प्रताप के नाम रखने पर सरकार का जताया आभार
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया आश्वासन पाली की वीर भूमि जुड़ेगी प्रताप सर्किट से
पाली 27 जुलाई/महाराणा प्रताप जन्मस्थली विकास समिति के संरक्षक पुष्प जैन,अध्यक्ष शैतानसिंह सोनीगरा,सचिव चम्पालाल सिसोदिया,संयोजक उगमराज सांड,सह सचिव रितेश छाजेड़ सहित प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को मारवाड़ जंक्शन प्रवास पर ज्ञापन सौंपकर महाराणा प्रताप की माताश्री जयवंता कंवर की स्मृति को पाली की जनभावनाओं से चिरस्थायी रूप से जोड़ने के उद्देश्य से नगर निगम ऑडिटोरियम का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि पाली, महाराणा प्रताप की माताश्री जयवंता कंवर का पीहर होने के कारण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में नगर निगम ऑडिटोरियम का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके योगदान और विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से प्रेरणा मिलेगी इसके लिए राज्य सरकार की महत्ती योजना महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े स्थलो का विकास अन्तर्गत प्रताप सर्किट में प्रताप के ननिहाल पाली को जोड़ने का पुनः अनुरोध किया। इस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अपनी अभिव्यक्ति में बताया कि जयवंता कंवर के नाम को इतिहास में उजागर करना समय की आवश्यकता है और निश्चित रूप से मै पाली में इस धरती का अवलोकन करके इस वीर भूमी को प्रताप सर्किट से जोड़ने की पूरी मंशा रखती हूं ।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पाली मेडिकल कॉलेज का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मेवाड़ व मारवाड़ के गौरव, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की अमर परंपरा को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है।
इस अवसर पर समिति संरक्षक पूर्व सांसद पुष्प जैन,अध्यक्ष एडवोकेट शैतानसिंह सोनीगरा,सचिव चम्पालाल सिसोदिया, संयोजक उगमराज सांड,सह सचिव रितेश छाजेड़, मनीषा राखेचा, नीतू अमरनानी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।
Leave a comment
