By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: भारतीय शिक्षा में टेक्निकल एजुकेशन का हो डेवलपमेंट : गवर्नर कलराज मिश्रा
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > भारतीय शिक्षा में टेक्निकल एजुकेशन का हो डेवलपमेंट : गवर्नर कलराज मिश्रा
तकनीकीविज्ञान

भारतीय शिक्षा में टेक्निकल एजुकेशन का हो डेवलपमेंट : गवर्नर कलराज मिश्रा

Rajesh Kumawat
Last updated: April 30, 2024 9:32 am
Rajesh Kumawat Published April 30, 2024
Share
SHARE

विश्व संवाद केंद्र जयपुर,

राज्यपाल कलराज मिश्र ने तकनीकी शिक्षा में मानवीय मूल्यों को जोड़ते हुए पारंपरिक भारतीय ज्ञान के आलोक में शोध की मौलिक संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालयों तकनीकी शिक्षा के जरिए देश के संसाधनों से स्थानीय उत्पादों के निर्माण की संस्कृति निर्माण किए जाने का भी आह्वान किया है।

राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करना है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी मानव कल्याण के उद्देश्य के साथ युगानुकूल हो। राज्यपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि आज भी हमारे यहां वैज्ञानिक, तकनीकी और चिकित्सकीय शिक्षा अंग्रेजी में ही दी जाती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसलेशन एंड इंटरप्रिटेशन की पहल की गई है। इसका उद्देश्य अंग्रेजी के साथ दूसरी भाषाओं में वैज्ञानिक, तकनीकी और चिकित्सकीय शिक्षा के पाठ्यक्रमों को सुलभ करवाना है।

राज्यपाल ने कहा कि बीकानेर में प्रौद्योगिकी विकास का भी अहम इतिहास रहा है, यहां के दूरदर्शी महाराजा गंगा सिंह ने वर्ष 1926 में रेल संसाधन बढ़ाने और उन्नत सिंचाई के लिए गंगनहर लाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर नए शोध संदर्भों में नए आयाम स्थापित करेगा। श्री मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसे पाठ्यक्रम विकसित करें, जिसमें हमारे प्राचीन ज्ञान के संदर्भों के साथ आधुनिक वैश्विक ज्ञान का समन्वय हो।

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में से 11 बालिकाएं हैं। यह संख्या इस बात की द्योतक है कि अवसर मिलने पर बालिकाएं अपने भविष्य के साथ राष्ट्र के भविष्य को भी सुदृढ़ बना सकती हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

आरंभ में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 बीआर्क, बी डिजाइन, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए पाठयक्रम सहित कुल 20 स्वर्ण पदक प्रदान किए। राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।

You Might Also Like

दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान नामोनिशान मिटाने के लिए नीम करोली बाबा मंदिर में हुआ अनुष्ठान

शक्ति -शौर्य एवं भक्ति का प्रतीक है “सिंदूर” भारत का बच्चा- बच्चा जानता है।

श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से आपातकाल में सेना के जवानों के लिए किया रक्तदान

महाराणा प्रताप के सम्मान में 1 किलो चांदी का सिक्का “माल्टा” ने जारी किया, भारत नहीं कर पाया!

पाली पुनायता रोड स्थित हमले की सूचना, आइटीबीपी पहुंची मौके पर: जिला कलेक्टर पाली

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीपर्यावरणभारत समाचार

ट्रैक्टर के बजाय गोवंश पर मिले अनुदान : गोपाल भाई सुतरिया

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 17, 2024
Dr. दीपक माहेश्वरी बने SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
फर्जी आधार कार्ड से संसद भवन में प्रवेश करते हुए तीन गिरफ्तार
भगवान परशुराम अपने परसे को ऊपर करो और दुष्टों का सर्वनाश करो
NIA की राजस्थान सहित तीन राज्यों में मानव तस्करी, साइबर धोखाधड़ी पर बड़ी कार्यवाही

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?