योगेंद्र शर्मा इन्डी रिपोर्टर, जयपुर।
जयपुर स्थित आगरा कोटा हाईवे रिंग रो रिंग रोड पर स्थित नेवटा मुहाना पुलिया पर सुबह आरटीओ टीम की कार्रवाई से नाराज़ हुए ट्रक ड्राईवर एवं मालिकों ने एकत्र हो एक तरफ हाईवे पर आरटीओ के वाहन को रोक जाम लगा दिया। दूसरी तरफ नेवटा मुहाना पुलिया पर प्याज से भरी छोटे बड़े ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को बीच मार्ग पर खड़े कर प्रदर्शन किया।
वाहन चालकों ने आरटीओ कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।करीब दो घंटे लगे जाम से छोटे यात्री वाहन में सवार यात्रियों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण करते समझाइश कर जाम खुलवाया।
करीब दो घंटे तक लगे जाम में फंसे काम काजी लोगों एवं अन्य यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
आरटीओ के वाहन को किया क्षतिग्रस्त
आक्रोशित ड्राईवरों ने आरटीओ वाहन चालक सहित गाड़ी को पलटने का प्रयास किया।वही शीशे पर वार कर शीशा तोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से आरटीओ वाहन चालक गाड़ी को लाक कर मौके से निकलता बना।
