By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह शुरू, विप्र समाज के आराध्य देव हैं भगवान परशुराम
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह शुरू, विप्र समाज के आराध्य देव हैं भगवान परशुराम
जयपुर समाचारधार्मिक समाचारसकारात्मक खबर

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह शुरू, विप्र समाज के आराध्य देव हैं भगवान परशुराम

Rajesh Kumawat
Last updated: May 5, 2024 8:25 am
Rajesh Kumawat Published May 5, 2024
Share
SHARE

महेंद्र भोमिया जयपुर

ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुरामः प्रचोदयात् यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर दिया चिरंजीवी भगवान परशुराम को निमंत्रण।

विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के अक्षय तृतीया 10 मई को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव के अंर्तगत रविवार को राजधानी में अनेक आयोजन हुए। विद्याधर नगर के भगवान परशुराम सर्किल पर सुबह विशाल प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने पूजा अर्चना कर जमदग्नि पुत्र चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का विधिवत निमंत्रित किया। इस मौके पर सर्किल जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रमके पोस्टर का विमोचन भी किया। इससे पूर्व रामेश्वर धाम मुरलीपुरा के गौड विप्र समाज भवन में श्री परशुराम गायत्री महायज्ञ किया गया। व्यासपीठ से मनु महाराज और उमाशंकर ने भगवान परशुराम का भावभरा आह्वान करा कर सोडसोपचार पूजन करवाया। गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित करने के बाद ‘ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुरामः प्रचोदयात् के साथ विशेष आहुतियां अर्पित करवाई। मनु महाराज ने कहा कि भगवान विष्णु के दशावतार में छठे अवतार भगवान परशुराम माने जाते हैं। क्रोध और दानशीलता में उनका कोई सानी नहीं है। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता सिर्फ और सिर्फ भगवान परशुराम ही माने जाते हैं। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया जिससे वे परशुराम कहलाए। वे परम शिवभक्त थे।
उन्होंने सहस्रार्जुन की इहलीला समाप्त कर दी। प्रायश्चित के लिए सभी तीर्थों में तपस्या की। गणेशजी को एकदंत करने वाले भी परशुराम थे। उनकी दानशीलता ऐसी थी कि समस्त पृथ्वी ही ऋषि कश्यप को दान कर दी। उनके शिष्यत्व का लाभ दानवीर कर्ण ही ले पाए जिसे उन्होंने ब्रह्मास्त्र की दीक्षा दी। हवन के बाद सभी को परिंडे वितरित किए गए। तैयारी को दिया अंतिम रूप: रविवार शाम को मुरलीपुरा के गौड विप्र समाज भवन में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें शोभायात्रा और महाआरती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विद्याधर नगर के परशुराम सर्किल से शाम 6 बजे सैंकड़ों दीपों से महाआरती के साथ निकाले जाने वाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में झांकी, हाथी, ऊंट, घोड़े, बैंड का लवाजमा रहेगा। ब्राह्मण समाज के युवा वाहन रैली के रूप में साथ चलेंगे। वहीं मातृ शक्ति एक ही वेश भूषा में मंगल गीत गाती हुईं चलेंगी। अल्का सिनेमा, रोड नम्बर दो, लाल डिब्बा चौराहा, मुरलीपुरा सर्किल , केडिया पैलेस चौराहा होते हुए गौड विप्र समाज भवन में पहुंचेगी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया जाएगा। रंगीन आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। गौड विप्र समाज भवन में सैंकड़ों दीपकों से भगवान परशुराम जी की आरती उतारी जाएगी।

You Might Also Like

“सांसों की सरगम है, मां” 21 पथप्रदर्शक माताओं का सम्मान

दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान नामोनिशान मिटाने के लिए नीम करोली बाबा मंदिर में हुआ अनुष्ठान

शक्ति -शौर्य एवं भक्ति का प्रतीक है “सिंदूर” भारत का बच्चा- बच्चा जानता है।

“ऑपरेशन सिंदूर” में भारत विजय के लिए श्रीराम नाम जाप, एवं हनुमान चालीसा के पाठ

श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से आपातकाल में सेना के जवानों के लिए किया रक्तदान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
धार्मिक समाचारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

श्री शक्तिपीठ जामडोली द्वारा “रक्षाबंधन यात्रा” अमर जवान ज्योति से रवाना, चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर मनाएंगे

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 13, 2024
रीट परीक्षा व सूचना सहायक भर्ती में डमी अभ्यर्थी, सात के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान के नए राज्यपाल होंगे ‘हरीभाऊ कृष्णराव बागडे’, ओम माथुर सिक्किम के, गुलाबचंद कटारिया, पंजाब के राज्यपाल
जम्मू कश्मीर चुनाव में पॉजिटिव नजारे, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनावी सभा को किया संबोधित
गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?