By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पेरिस ओलंपिक में खुला “इंडिया हाउस” ओलंपिक भारत लाने का प्रयास नीता अंबानी
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > पेरिस ओलंपिक में खुला “इंडिया हाउस” ओलंपिक भारत लाने का प्रयास नीता अंबानी
खेलविश्व समाचारसकारात्मक खबर

पेरिस ओलंपिक में खुला “इंडिया हाउस” ओलंपिक भारत लाने का प्रयास नीता अंबानी

Rajesh Kumawat
Last updated: July 28, 2024 2:08 am
Rajesh Kumawat Published July 28, 2024
Share
SHARE

निशान्त छाबड़ा, Indireporter.com

पेरिस में इंडिया हाउस के उद्घाटन,ओलंपिक भारत लाने की वकालत की

इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है- नीता अंबानी

ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है “इंडिया हाउस”

मुंबई, पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरूआत के एक दिन बाद, पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने पारंपरिक भारतीय तरीके से दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस को शुरूआत की।

उद्घाटन समारोह में देश विदेश के मेहमान, आईओसी अधिकारी और भारत की मशहूर हस्तियां शामिल रहीं। आईओसी समिति के सदस्य सेर मियांग एनजी, भारतीय ओलंपिक संघ की प्रेसिडेंट पी.टी. उषा, फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ, बीसीसीआई के जय शाह, और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल रहे।

“ओलंपिक के इतिहास में पहली बार बने इंडिया-हाउस में आपका स्वागत है। आज हम 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में हम एक नया सपना देख रहे हैं, एक ऐसा सपना जो 1.4 अरब भारतीयों का है। भारत को ओलंपिक में लाने का और ओलंपिक को भारत में लाने का, एक साझा सपना। अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ओलंपिक ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत में भी प्रज्वलित हो। वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प है।”

इंडिया हाउस के महत्व पर नीता अंबानी ने कहा, “इंडिया हाउस को भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए, एक ऐसी जगह जहाँ हम उनका सम्मान करें, उनके जज्बे को सलाम करें और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएं। इंडिया हाउस आखिरी मंजिल नहीं है, यह भारत के लिए एक नई शुरुआत है। ताकि वे पेरिस के हृदय में भारत की सुंदरता, विविधता और समृद्ध विरासत का अनुभव कर सकें।”

इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायक शान ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। उनके बॉलीवुड गानों पर दर्शक खुल कर झूमे। मुंबई के दृष्टिहीन बच्चों ने पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया। इंडिया हाउस पार्क ऑफ नेशंस में पार्क डे ला विलेट में स्थित है और 27 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

You Might Also Like

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

“वीबी जीरामजी” कानून के विरोध में “मनरेगा बचाओ मोर्च” का विरोध प्रदर्शन

विराट हिंदू सम्मेलनों की धूम, जगह-जगह उत्सव माहौल

” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अर्थव्यवस्थाजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारभारत व्यापारभारत समाचारराजस्थान समाचारविज्ञानविश्व व्यापारविश्व समाचारव्यापारशिक्षासकारात्मक खबर

भारत का अपराधी है, पाक सेना अध्यक्ष असीम मुनीर पर निर्दोष लोगों की हत्या का मुकदमा:फेंस

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 14, 2025
“प्रयागराज महाकुंभ” मौनी अमावस्या शाही स्नान से पूर्व भगदड़, 15 श्रद्धालुओं की मौत
“जयचंद” की परंपरा के अगवा बने जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिन्दर चौधरी
जोधपुर में पुलिस एक्टिव अब मन चलो की मुसीबत आई
बढ़ती मौसमी बीमारियों के बीच कलेक्टर का ओचक निरीक्षण

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?