राजेश कुमावत indireporter.com
गणेश चतुर्थी पर्व की पूर्व संध्या से ही भगवान गणेश के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
बरसात में घंटो लाइन में लगकर गणपति बप्पा की एक झलक पाने को आतुर दिखे श्रद्धालु
जयपुर गणेश चतुर्थी महापर्व के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर गणेश मंदिरों में मनाया गया सिंजारा महोत्सव जिसमें भगवान गणपति का मनोहारी श्रृंगार किया गया।
भगवान गणपति के मनोहारी श्रृंगार को देखने के लिए आये श्रद्धालु मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए घंटों कतार में लगकर इंतजार कर रहे हैं, पुलिस प्रशासन ने मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर यातायात नियंत्रित कर वाहनों पर रोक लगा दी है।
गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एम सुविधा के लिए वेरी कटिंग की गई है जिससे श्रद्धालु कतार बध होकर आसानी से भगवान गणपति के दर्शन कर सकेगें।
दर्शनार्थों की सुरक्षा के लिए 6 डीएफएमडी एवं 6 स एचडी की व्यवस्था मंदिर द्वारा दर्शन आरती के लिए की गई है। मंदिर प्रशासन द्वारा लगाए गए 62 क्लोज सर्किट कैमरे से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, 30 दिन की रिकॉर्डिंग भी संभाल कर रखी जाएगी, सभी कैमरे आधुनिक एवं नए लगाए गए हैं।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि , श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 6 लाइन मंदिर में आने की है और 6 लाइन ही मंदिर से वापस जाने की व्यवस्था की गई है निशक्तजनों एवं वृद्ध जन के लिए विशेष गाड़ी की व्यवस्था की गई है।
गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था के लिए 500 से अधिक स्वयंसेवकों को लगाया गया है।
श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अपने साथ कैमरा थेला अन्य सामान ना लाएं
जेडीए सर्किल से मंदिर तक एमडी रोड से भैरव पत्थर वेरी कटिंग रहेगी, साथ में रिजर्व बैंक से मंदिर तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है
