राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, सिविल लाइंस स्थित मंत्री जी के सरकारी बंगले पर लगे “मूछों वाले” पोस्ट, मंत्री जी बोले “मैंने नहीं लगवाये”
राजस्थान उप चुनाव में दौसा सीट पर “जयचंद” के बाद खींवसर सीट पर “मूछ” वाले पोस्टर की हो रही है, चर्चा!
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर उप चुनाव में मूंछों को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद अब संपूर्ण राजस्थान में मूंछों की ही चर्चा है, उप चुनाव में खींवसर विधानसभा सीट के प्रचार के दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह का बयान, “अगर खींवसर से बीजेपी सीट हारती है , तो मैं अपनी मूंछ एवं कर मुंडवा लूंगा”
खींवसर विधानसभा सीट भाजपा ने जीत ली है, इसके बाद खींवसर से जयपुर सिविल लाइंस तक मूछ वाले पोस्टर लग गए हैं
स्वयं मंत्री जी के सरकारी बंगले पर भी मूछ वाला पोस्टर शोभा बढ़ा रहा है, लेकिन मंत्री जी कह रहे हैं की मूंछों वाले पोस्ट किसने लगाई मुझे नहीं मालूम!
सिविल लाइंस अति सुरक्षित क्षेत्र है जहां पर गवर्नर, मुख्यमंत्री सहित अधिकांश मंत्रियों के सरकारी आवास हैं, “ऐसे सुरक्षित क्षेत्र में मूंछों वाले पोस्टर कौन लग गया यह एक सवाल है”
