राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल सुरक्षा प्रहरियों की एक कार पलट गई।
कार हादसे में ड्राइवर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा जयपुर में जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ।
एक कार रॉन्ग साइड से आई और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में चल रही सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी से टकरा गई, दोनों गाड़ियां टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ही गाड़ियों में बैठे लोग घायल हो गए।
यातायात पुलिस ने रॉन्ग साइड से आने वाले गाड़ी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जांच शुरू कर दि है। पुलिस इस दुर्घटना को हर एंगल से जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मुख्यमंत्री स्वयं महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए, घायल सुरक्षा कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीवन रेखा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
कार दुर्घटना जयपुर में जगतपुरा स्थित अक्षय पात्र चौराहे के पास दोपहर 4:00 बजे करीब हुई
