राजेश कुमावत, indireporter.com
एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बडी कार्रवाई, करीब 40 करोड रुपए कीमत की एमडी ड्रग पकड़ी
इनामी बदमाश की तलाश, एक पिस्टल मय मैगजीन व 3 कारतुस किये जब्त
प्रतापगढ़। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने अरनोद थाना क्षेत्र में देवल्दी गांव में दो फार्म हाउस पर दबिश देकर एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा कर ड्रग फैक्ट्री से भारी मात्रा में ड्रग बनाने के मशीने, एमडी युक्त केमिकल बरामद किए,
दूसरे फार्म हाउस से अवैध हथियार एक पिस्टल मय मैगजीन एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। जब्त की गई करीब 12 किलो एमडी ड्रग एवं अन्य एनडीपीएस घटकों की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के दिनेश एमएन को इनपुट मिले थे,
राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से जुडे प्रतापगढ जिले के गावों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स बना कर, तस्कर ड्रग की सप्लाई राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में कर रहे है। मुख्य रूप से देवल्दी गांव में इसका कारोबार चल रहा है।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि गुजरात एटीएस ने भोपाल में 1800 करोड़ रूपये की एमडी ड्रग पकडी गई, जिसके तार देवल्दी गांव से जुडे हुये थे। डीआईजी योगेश यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी व सिद्धान्त शर्मा हैड कांस्टेबल महावीर सिंह व कांस्टेबल नरेन्द्र पाटीदार द्वारा 2 महीनों से इस सम्बन्ध में सूचनाएं एकत्र की।
सोमवार को टीम को पुख्ता सूचना मिली कि याकुब पुत्र फकीर गुल, जमशेद पुत्र फकीर गुल, शाहील पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद काफी लम्बे समय से एक फार्म हाउस पर अवैध मादक पदार्थो का निर्माण कर रहे है। इनके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है
पुलिस की भनक लगते ही मौके से अपराधी फरार हो गये। तलाशी में एमडी ड्रग बनाने के उपकरण, शुद्ध एमडी ड्रग का घोल, पिस्टल व जिन्दा कारतूस, मोटर साईकिल व भारी मात्रा में अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपी याकुब, जमशेद व शाहील गुजरात एटीएस द्वारा भोपाल मे पकडी गई एमडी ड्रग के मुख्य सरगना शोएब के नजदीकी रिश्तेदार है।
सरसो के खेत की तलाशी में 20 लीटर के डब्बे में 11 किलो 450 ग्राम लिक्विड एमडी ड्रग अंतिम अवस्था मे, एक प्लास्टिक के जरिकेन से ड्रग बनाने में प्रयुक्त 14 किलो 770 ग्राम लिक्विड केमिकल, एक जरीकेन में एनडीपीएस घटक का 4 जिलों 900 ग्राम लिक्विड केमिकल, जब्त किया।
एजीटीएफ टीम द्वारा की गई कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह, नरेन्द्र पाटीदार, थाना अरनोद एसएचओ हजारी लाल, शिवलाल, वीरेन्द्र सिह, ओमवीर, दिनेश, हरीश, प्रहलाद, चालक जगपाल सिंह का योगदान रहा।
