रमेश रावत, indireporter.com
एसपीयू के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने किया अतिथियों का स्वागत
सिक्किम प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं जयपुर जिले की चोमू तहसील निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने राजस्थान से अलवर से आये
वन मंत्री राजस्थान सरकार, संजय शर्मा, धर्मनारायण जोशी पूर्व विधायक, रामहेत यादव, पूर्व विधायक, राजेश गुर्जर जिला अध्यक्ष भाजपा जयपुर, सत्यनारायण चौधरी पूर्व जिला प्रमुख, प्रेम सिंह बनवासा, अजय तिवाड़ी जिला उपाध्यक्ष, जयपुर से आये सिक्किम प्रदेश के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा एवं उनके साथ राजस्थान के विभिन्न जिलों से बीजेपी के अनेक पधाधिकारी, शिक्षाविद्, पॉलिटिशियन, वरिष्ठजन का गैंगटोक आने पर खादा पहनाकर, पुष्प एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का पेन देकर गैंगटक के हेलीपेड़ पर स्वागत किया गया । गौरतलब है कि आप सभी माननीय राज्यपाल सिक्किम प्रदेश ओम प्रकाश माथुर के दो जनवरी 2025 को 73 वे जनम दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिये पधारे है! इस अवसर पर सिक्किम प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं जयपुर जिले की चोमू तहसील के अशोक विहार निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना दी! वही दूसरी और सभी आगंतुकों ने सिक्किम प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी की और से दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा पर ख़ुशी वयक्त की! इस अवसर पर सिक्किम प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं जयपुर जिले की चोमू निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने यूनिवर्सिटी मे नर्सिंग, फार्मा, बीपीटी, मेडिकल लेब टेक्नोलॉजी, आर्ट, साइंस सहित अनेक कोर्सेस के बारे मे जानकारी दी!
