कर्नल देव आनंद, indireporter.com
14 फरवरी को “मातृ – पितृ वंदन” दिवस के रूप में मनाया जाना पुलवामा हमले के वीर पुत्रों को सच्ची श्रद्धांजलि
14 फरवरी 2025, जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विधालय, मानसरोवर में राज्य सरकार के आदेशा अनुसार पुलवामा हमले की छठी वर्षगांठ पर 14 फरवरी 2019 के दिन जैसे मोहम्मद के उग्रवादियों द्वारा कायराना हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले 40 सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।
राजस्थान सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक फैसले के अंतर्गत वीर पुत्रों के सम्मान में इस कार्यक्रम को मातृ पितृ वंदन दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल देव आनंद लोहा मरोड़ एवं वशिष्ठ अतिथि भूतपूर्व सैनिक विकास समिति प्रदेश सचिव कमांडो मुकेश दोई तथा जय हिंद सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुलदीप सिंह रहे।. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिप श्रीमती अनु चौधरी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष कुमार जाखड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर पुत्रों के सम्मान में दीप जलते हुए पुष्प अर्पित किए गए।
भूतपूर्व सैनिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद ने पुलवामा हमले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राजस्थान सरकार द्वारा पुलवामा के वीर पुत्रों बलिदान दिवस के दिन को मातृ पितृ वंदन दिवस के रूप में घोषित किया जाना हर भारतवासी के लिए गर्व एवं गौरव की अनुभूति है । उन्होंने आगे बताया की पुलवामा हमले के पश्चात जिस प्रकार से भारत के नागरिक एवं सरकार ने एकजुटता का परिचय देते हुए ” ईंट का जवाब मिसाइल” से दिए जाने की परंपरा की शुरुआत करते हुए 26 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए बदला लिया। पुलवामा के हमले के उपरांत भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को बदलते हुए भारत की अभूतपूर्व कारवाई बताया जिससे पुलवामा की घटना को अंजाम देने वाले दुश्मनों को खत्म किया।
पुलवामा में हुए पाकिस्तान द्वारा आयोजित उग्रवादी हमले को आज 4 साल पूरे हो गए हैं. 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3:00 बजे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर से 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए.
भूतपूर्व सैनिक समिति महामंत्री कमांडो मुकेश , श्री राज कुलदीप राष्ट्रीय अध्यक्ष जय हिंद सैल्यूट तिरंगा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संतोष कुमार जाकर, डॉ. मोहन लाल, जितेंद्र ट्रेलर, श्याम सुन्दर ,जितेंद्र वर्मा , दीपक और विधालय स्टाफ, विद्यार्थि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
