राजेश कुमावत, indireporter.com
कौन है ? दिल्ली की CM “रेखा गुप्ता”
रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की CM : कॉलेज टाइम से RSS , पिता बैंक मैनेजर,
जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा डिप्टी CM
दिल्ली की CM के लिए रेखा गुप्ता का नाम, हरियाणा के जींद की रहने वाली। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। कॉलेज टाइम से राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी। RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने स्वीकारा।
भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। नए सीएम की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS और BJP से जुड़ी हुई हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे।
शालीमार बाग सीट पर रेखा गुप्ता के लिए प्रचार करते PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम नायब सैनी। इसी से संकेत मिल रहे हैं कि RSS चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुन चुका था।
रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनकी बदली दिल्ली हो गई थी। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा की साल 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई।
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। छात्र जीवन में ABVP जुड़कर से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं।
रेखा गुप्ता ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वह 11 हजार वोटों से हार गई थी तो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की वंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थी।
