दीपक शर्मा, indireporter.com
विषाक्त प्रसाद खाने से दर्जन भर लोग बीमार, एक की मौत
पाली जिले के गुड़ा एंदला गांव में विषाक्त प्रसाद खाने से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे, वहां प्रसाद तैयार कर आसपास काम कर रहे नरेगा श्रमिकों को भी बांटा गया।
श्रमिक प्रसाद लेकर अपने घर गए और परिवार सहित सेवन किया। इसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई। सभी को तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना में 15 वर्षीय राजू पुत्र सोनाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को गंभीर स्थिति में जोधपुर रेफर किया गया है। शेष 9 लोगों का पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज जारी है।
विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि गर्मी के मौसम में कच्चा खाना जल्दी ही खराब हो जाता है। गर्मी के मौसम में ताज बना हुआ है ही भोजन करना चाहिए बासी भोजन से बचना चाहिए।
