दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली । चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार अलसुबह 4460 किलो मिलावटी मावा पकड़ा है। यह मावा बीकानेर से निजी बसों में यहा लाया गया था। ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में मावे में स्टार्च मिला हुआ पाया गया। ऐसे में अब इस मावे को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
CMHO डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि त्यौहारी सीजन में मिठाइयां बनाने का कार्य बढ़ जाता है। जिसमें मिलावटी मावे आदि का उपयोग भी किया जाता है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवार अलसुबह बीकानेर से मावा बड़ी संख्या में पाली सप्लाई हो रहा है। इस पर टीम तैयार की सुबह करीब 5 बजे बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर 2 निजी बसें रुकी तो उनकी जांच की। जिनमें बीकानेर से लोड किया गए मावे के 233 टीन मिले। प्रत्येक टीन में 20 KG मावा था। मिलावटी होने के शक में उसे जब्त किया गया।
