योगेंद्र शर्मा, indireporter.com
प्रेस आमंत्र
मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून ‘VB–GRAMG’ के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर मजदूरों की महापंचायत।
दिनांक: 2 फरवरी 2026
समय: सुबह 11 बजे स
स्थान: शहीद स्मारक, पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने जयपुर
वक्ता: अरुणा रॉय, निखिल डे, कविता श्रीवास्तव एवं अन्य साथी
महोदय/महोदया
आप जानते हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) मजदूरों के दशकों लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2005 में लागू हुआ था। इस कानून ने प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिनों के काम का कानूनी अधिकार दिया था।
लेकिन दिसंबर 2025 में केंद्र सरकार ने मनरेगा को रद्द कर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB–GRAMG) नामक नया कानून पारित कर दिया है। यह बदलाव केवल नीतिगत परिवर्तन नहीं है, बल्कि मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
” मनरेगा बचाओ मोर्चा ” राजस्थान के तत्वावधान में जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों मजदूर पंचायत शामिल हुए और केंद्र सरकार बनाया गया नए कानून का विरोध दर्ज किया
