दीपक शर्मा, indireporter.com
जोधपुर पूर्व महाराज गजे सिंह जी द्वितीय का पाली में हुआ भव्य स्वागत, राजपूत छात्रावास में उद्घाटन
पाली 29 अप्रैल मारवाड़ के धनी पूर्व महाराजाधिराज गजे सिंह जी द्वितीय बुधवार को दोपहर पाली पहुंचने पर सूरजपोल से लेकर इंदिरा कॉलोनी वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास तक स्वागत द्वार बनाकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, बैंड बाजा के साथ महाराज का स्वागत किया गया, स्वर्गीय ओम बन्ना जोग सिंह जी चोटिला की स्मृति में छात्रावास में कार्यालय व क्रक्ष का उद्घाटन किया गया,
इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, समाजसेवी भंवर सिंह मंडलीं, पद्म भूषण नारायण सिंह मानकलाव मुख्य अतिथियों में थे, छात्रावास कमेटी की ओर से पूर्व महाराज का स्वागत व सम्मान किया गया, मंशा सिंह सभी अतिथियों का स्वागत हुआ, समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह गिरवर, पहलाद सिंह उतवन, राजेंद्र सिंह डिंगाई, विक्रम सिंह जवान सिंह, भवानी सिंह पर्वत सिंह, अजय पाल सिंह हेमावास, गजेंद्र सिंह कॉलवीं, सहित सदस्यों ने स्वागत किया, कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से राजपूत समाज कई गणमानिया नागरिक व महिलाएं मौजूद रहे, पूर्व महाराजा इस वीर दुर्गादास छात्रावास भवन का 1974 में उद्घाटन किया था, करीब 52 वर्ष बाद वापस आज छात्रावास में कार्यालय का उद्घाटन किया,
