राजेश कुमावत,indireporter.com
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती जयपुर महानगर ने किया पौधारोपण
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आरोग्य भारती जयपुर महानगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज के संकल्प को साकार करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि राष्ट्र के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का भी दिन है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरा-भरा पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं।
कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि “एक व्यक्ति–एक पौधा” की भावना से प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
आरोग्य भारती जयपुर महानगर द्वारा आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम ने “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र” के साथ-साथ “हरा-भरा भारत” का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ रेखा भारद्वाज विशेष महिला संपर्क प्रमुख, डॉ वृंदा राव प्रांत सह सचिव, डॉ अंजू वाधवा, डॉ अनीता नायर, डॉ विभा वैद, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ मेघा मित्तल, डॉ विजया, डॉ सुरभि, वंदना दीक्षित, डॉ निधि वशिष्ठ , अन्य कार्यकता उपस्थित थे
