राजेश कुमावत ।ndireportwr.com
राजस्थान पुलिस में अग्निवीरों के लिए बड़ी सौगात, सेवानिवृत्त होने पर सीधे मिलेगी नौकरी
जयपुर। अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देकर लौटने वाले युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राजस्थान पुलिस में अग्निवीरों को सीधे नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की थी। सरकार के फैसले के अनुसार 4 साल की सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और वनरक्षक भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इन भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।
इस फैसले से उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो 4 साल बाद सेना से रिटायर होते हैं। 25 प्रतिशत अग्निवीरों को तो सेना में ही स्थायी किया जाएगा, लेकिन बाकी 75 प्रतिशत युवाओं को अब राजस्थान में सरकारी नौकरी का पक्का अवसर मिल सकेगा।
सरकार का मानना है कि सेना का अनुशासन और प्रशिक्षण लेकर आए ये युवा पुलिस विभाग के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
