ज्योतिरादित्य शर्मा, indireporter.com
परीक्षाओं में पेपर लीक एवं डमी कैंडिडेट बैठाने वाला दलाल रिंकू शर्मा को SOG किया गिरफ्तार
राजस्थान में बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण का दलाल दोषी रिंकू शर्मा डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था, एसओजी ने पेपर लीक मामले में उसे गिरफ्तार किया है, रिंकू शर्मा पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा का मुख्य सहयोगी है, रिंकू शर्मा पर एसओजी ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
SOG ने पेपर लिक एवं दमिक कैंडिडेट के मास्टरमाइंड रिंकू शर्मा को जयपुर जिले की बांसखो से गिरफ्तार किया है।
रिंकू शर्मा दौसा में पेपर लीक मामले में लंबे समय से एसओजी को चकमा देकर फरार चल रहा था, दलाल रिंकू शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी की टीमो कई प्रयास किया, लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, शातिर रिंकू शर्मा नौ बार एसओजी पुलिस को चकमा दे चुका है. रिंकू शर्मा इतना एप्रोच वाला है, कि उसे हर बार एसओजी की दबिश की भनक लग जाती थी।
आरोपी रिंकू शर्मा की गिरफ्तारी होने के बाद अब एसओजी पुलिस को पेपर लीक मामले में कई अहम सुराग लगने की उम्मीद है।
रिंकू शर्मा और पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा पर सब-इंस्पेक्टर समेत करीब 1 दर्जन भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और डमी कैंडीडेट्स बैठाने का आरोप है।
एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा की अगुवाई में एसओजी की टीम ने रिंकू शर्मा को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन शनिवार को पेपर लीक के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जिसकी भनक रिंकू शर्मा को नहीं लगी. उसे जयपुर जिले के बांसखो के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया. जिसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
