By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “शिक्षा संकुल” सूना ऑफिस, खाली कुर्सियों देख भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > “शिक्षा संकुल” सूना ऑफिस, खाली कुर्सियों देख भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
अपराध समाचारखेलजयपुर समाचारतकनीकीभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

“शिक्षा संकुल” सूना ऑफिस, खाली कुर्सियों देख भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Rajesh Kumawat
Last updated: July 21, 2025 3:15 pm
Rajesh Kumawat Published July 21, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया समसा कार्यालय का अचानक किया निरीक्षण, कार्यालय में खाली कुर्सियों को देख भड़के शिक्षा मंत्री, मदन दिलावर अधिकारियों को दी चेतावनी

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को अचानक ही शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के समग्र शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
शिक्षा मंत्री के कार्यालय भवन में पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
शिक्षा मंत्री दोपहर 2 बजे अचानक अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश बुनकर के कार्यालय पहुंचे। पूरा कार्यालय परिसर सुनसान पड़ा था। कोई भी कर्मचारी अधिकारी अपनी कुर्सी पर नहीं था। खुद सुरेश बुनकर भी अपने कक्ष में नहीं थे।


मंत्री मदन दिलावर के स्टाफ ने बुनकर के निजी सहायक को बुलाकर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक को बुलाने को कहा।
जिस पर आनन फानन में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचना कर के कार्यालय बुलाया गया। राज्य परियोजना निदेशक डॉ अनुपमा जोरवाल को भी तुरंत कार्यालय में आने को कहा गया। जिसके बाद सबकी उपस्थिति ली गई।

इस दौरान स्नेहलता शर्मा,अनिल त्रिवेदी, बाबूलाल शर्मा, श्याम सिंह सेन, ड्राइवर,विष्णु दत्त शर्मा, अनीता कुमारी, डॉक्टर संजय यादव, रजनी यादव,पूनम उपाध्याय, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम प्रजापत तथा हरीश गुप्ता कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिनकी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज की गई।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने समग्र शिक्षा में लगे हुए अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी प्रकट की।
श्री दिलावर ने कहा कि अधिकारी गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे हैं। पत्राचारों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मुझे विभाग में लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कोई जरूरत नहीं है। सही तरीके से जो काम नहीं कर सकते उन्हें रिलीव कर दिया जाए। हमारे पास विभाग में योग्य अधिकारियों की कोई कमी नहीं है।
जो अधिकारी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं उन्हें तत्काल हटा दो और उनकी जगह नए अधिकारी लगाओ।
श्री दिलावर ने उपनिदेशक पुष्पा शेखावत, उप निदेशक डाल चंद तथा डेप्युटेशन पर लगे हुए समरवीर सिंह को तुरंत रिलीव करने के आदेश दिए।
श्री दिलावर ने इंग्लिश रेमेडियल वर्कबुक से संबंधित दोषी अधिकारियों से वसूली नहीं किए जाने के मामले पर अधिकारियों को डांटते हुए कहा कि मेरे आदेश के बावजूद अभी तक वसूली प्रक्रिया क्यों नहीं प्रारंभ की गई। इस मामले में तुरंत संबंधित दोषी अधिकारियों से राशि वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण राज्य सरकार को ढाई करोड़ का नुकसान हुआ। इसलिए इस राशि की वसूली संबंधित अधिकारियों की वेतन से की जानी आवश्यक है।
मंत्री ने अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश बुनकर के कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय समय में यहां वहां घूमना उचित नहीं है। अपने कार्य को गंभीरता से करे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्देशों की समय रहते पालना सुनिश्चित की जाए और मंत्री कार्यालय को समय से पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
खेलपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

स्वर्ग के समान “कैलाश मानसरोवर” यात्रा के अविस्मरणीय अनुभव

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 16, 2025
अनोखी शादी. यहां घोड़ी पर बैठकर मुंह दिखाई के लिए ससुराल पहुंचती है दुल्हन, दूल्हा गोद में उठाकर लेता है फेरे
नकली पुलिस करती लूटपाट, कोटा की असली पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंद्राज सैनी ने JEN में किया टॉप
रीट परीक्षा व सूचना सहायक भर्ती में डमी अभ्यर्थी, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?