संदीप गुप्ता, indireporter,com
जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज साहब के नेतृत्व मे चल रहे अभियान “ सशक्त नारी – ज़िम्मेदारी हमारी , के तहत सीएलजी और थाना मालवीय नगर की और से अग्रवाल समाज भवन मे ये महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम थाना मालवीय नगर सीएलजी संयोजक संदीप गुप्ता ने ACP मैडम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे ACP आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार मैडम ने सभी महिलाओं को जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे मे जानकारी दी साथ मे अर्चना सुराणा मैडम , पार्षद महावर मैडम , जयश्री गर्ग मैडम भी उपस्थित थी , मालवीय नगर थाने से ओमप्रकाश , राजेश मीणा जी HM , इंचार्ज विजय पाल जी तथा सभी महिला पुलिस कर्मी मौजूद रही , विशेष थाने से ओमप्रकाश को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया , कुछ बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक से भी सुरक्षा संदेश दिया।
थाना मालवीय नगर के सभी सीएलजी सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत मे सीएलजी थाना मालवीय नगर की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फ़ोन नंबर की जानकारी युक्त एक विजिटिंग कार्ड सुथार मैडम ने जारी कर सभी महिलाओं को वितरित किया
संदीप गुप्ता
सीएलजी संयोजक
जिला सीएलजी सदस्य
जिला शांति समिति सदस्य
जिला जवाबदेही समिति सदस्य
थाना मालवीय नगर जयपुर शहर ( पूर्व )
