रामदयाल , , indireporter.con
मीराबाई के जीवन पर डिजिटल प्रदर्शनी ओर भजन संध्या।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एवं सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा आयोजित 525वीं मीराबाई जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर मीराबाई के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित डिजिटल जीवन प्रदर्शनी एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम बस्सी के संस्कार महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
भक्तशिरोमणि मीराबाई की कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत, भक्ति रस के विभिन्न गीतों ओर पदों के माध्यम से बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार प्लेबैक सिंगर रोहित शर्मा, नवीन शर्मा, मधु भट्ट, प्रिंसी माथुर और सुरों का एकलव्य फेम आर्यन शर्मा, किरण भट्ट की बेहतर प्रस्तुतियों ने मीराबाई के कृष्ण प्रेम की अलख जगाई। कार्यक्रम में श्रद्धा और संगीत का अद्भुत संगम हुआ। वहीं कार्यक्रम में जयपुर के सुप्रसिद्ध डांस कम्पनी के कलाकारों द्वारा मीराबाई ओर भक्ति का जीवंत जन्म से मृत्यु तक वृतांत को सम्मोहक प्रदर्शन कर श्रोताओं से भरपूर तालियों और कृष्ण मीरा के जयघोष से गुंजाएमान कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक संस्थान सचिव रामदयाल सैन ने कार्यक्रम की जानकारी के साथ संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ बृजमोहन वर्मा, प्रांत मंत्री विद्या भारती, विशिष्ट अतिथि सालासर बालाजी के पुजारी डॉ विष्णु दत्त पुजारी, महाराजा शोप समूह के प्रबंध निदेशक जगदीश सोमानी, फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल, एकिन एनसोनिक कम्प्यूटेक केनप्रबंध निदेशक संदीप ताम्बी, ढ़ेरेवाले चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौभागमल अग्रवाल, सैन सभा अध्यक्ष राधेश्याम सैन ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मीराबाई के जीवन को प्रदर्शित करने के लिए डिजिटल जीवन प्रदर्शनी लगाई गई जिससे उनके जीवन ओर उनके द्वारा समाज को दिए गए भक्ति प्रेम की जानकारी साझा हुई।
कार्यक्रम के इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर के अध्यक्ष सुधीर पारीक, उपाध्यक्ष सत्यमोहन शर्मा, संस्कार ग्रुप के प्रधानाचार्य पूजा अग्रवाल, सामाजिक युवा संगठन संस्थान के अध्यक्ष हेमंत मीणा, सचिव रामदयाल सैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र खोलिया, वरिष्ट सदस्य बाबूलाल मीणा, सतीश कुंडरा, श्रवण आखरिया, रामबाबू कुम्हार, सीताराम सैनी, दिनेश चंद्र सैनी, मोनू शर्मा सहित आसपास के गांवों से हजारों लोगों का जन समूह उपस्थित रहा।

सुन्दर