सीबीआई ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य को गिरफ्तार किया है. सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, सभी आरोपी को चंडीगढ़ में एक विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई ने सभी आरोपियों के आवास और कार्यालयों की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा, एजेंसी ने एक शख्स की शिकायत पर हरियाणा के यमुनानगर में तैनात इंस्पेक्टर बलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
पीड़ित ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि सिंह ने उन्हें एक अंडर-जांच मामले में फंसाने के लिए उनसे 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके और सिंह के बीच बातचीत के बाद रिश्वत की राशि घटाकर 5 लाख रुपये कर दी गई.
