राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर , सावन की अच्छी बरसात से कानोता बांध लबालब, चादर चलना शुरू
जयपुर शहर में हो रही लगातार बरसात से कानोता बांध लबालब हो गया हैं, करीब 23 साल बाद बांध पर पानी की दुसरी बार चादर चल रही है, जिससे ढूंढ नदी में भी पानी की आवक हुई हैं।
कानोता बांध में पानी की आवक बढ़ने से करीब 8 किलोमीटर के क्षेत्र तक नदी बह रही है, जिससे इलाके में भूमिगत जलस्तर बढ़ने की संभावना है,किसान परिवारों में खुशी की लहर नजर आई,
कानोता बांध पर पानी की चादर देखने के लिए जयपुर शहर एवं आसपास के गांव के लोग पहुंच रहे हैं, पिछले 2 दिनों से लोगों की भीड़ उमड़ रही है और मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है।
भीड़ के चलते लापरवाही भी बरती जा रही है, जिससे बड़े खतरे की आशंका बढ़ गई है। लोग सेल्फी के लिए जान जोखिम में डालकर बहते पानी के बीच उतर रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजामों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कानोता बांध की भराव क्षमता 17 फीट है और फिलहाल बांध का जलस्तर इससे ज्यादा है। लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके के दर्जन भर से ज्यादा गांवों को फायदा हो सकता है।
