सच्चिदानंद महाराज , Indireporter.com
राजस्थान के प्रमुख संतो
महंतों द्वारा श्री बंधे बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा कार्यक्रम का आहवान
जयपुर , प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को महंत श्री अमरनाथ जी महाराज के सानिध्य में श्री बंधे बालाजी मंदिर प्रांगण में सुबह 8 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ सर्व समाज की ओर से किया जाता है। श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आवाहन राजस्थान के प्रमुख संतो महंतो द्वारा कौसल्या दास जी की बगीची में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकम में किया गया।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा कोशल्या दास जी की बगीचे में आयोजित प्रांतीय संत मार्गदर्शन मंडल जयपुर प्रांत की बैठक में “श्री हनुमान चालीसा” पोस्ट का विमोचन सभी साधु संतों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रबंध समिति के महेश गुप्ता भागचंद बेरा, आशीष गौतम, राजेश शर्मा, दिनेश मित्तल, सुभाष अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
