दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली, माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर्व के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा।
शोभायात्रा सुबह 9:00 बजे नाड़ी मोहल्ला स्थित महेश्वरी समाज भवन से रवाना होकर बिडलो का बास, बादशाह का झंडा, सराफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, वेंकटेश मंदिर, अग्रसेन भवन होते हुए महेश वाटिका पहुंचकर समाप्त हुई,
शोभा यात्रा में महिलाओं ने “हर हर महादेव” के जयकारे लगाये, वहीं महिला मंडल की सदस्य एक ही ड्रेस कोड में जयकारा लगाते चल रही थी।
समाज के गणमान्य लोग युवक भगवान महेश के जयकार लगाते चल रहे थे वही बैंड बाजा के साथ सबसे अंत में भगवान महेश की सवारी को श्रधालु खींच कर चल रहे थे, शोभायात्रा का जगह-जगह शीतल जल पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वही जैन युवा संगठन वह अग्रवाल समाज द्वारा आइसक्रीम खिलाकर स्वागत किया
