By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: अवधि पर खाद्य सामग्री मार्केट में बिक्री के लिए तैयार, खाद्य सुरक्षा टीम ने 500 किलो सामग्री की नष्ट
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > अवधि पर खाद्य सामग्री मार्केट में बिक्री के लिए तैयार, खाद्य सुरक्षा टीम ने 500 किलो सामग्री की नष्ट
अपराध समाचारअर्थव्यवस्थातकनीकीपर्यावरणयात्राराजस्थान समाचारव्यापार

अवधि पर खाद्य सामग्री मार्केट में बिक्री के लिए तैयार, खाद्य सुरक्षा टीम ने 500 किलो सामग्री की नष्ट

Rajesh Kumawat
Last updated: November 28, 2025 10:05 am
Rajesh Kumawat Published November 28, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

सावों की धूम के बीच बाजार में बिक रहे अवधिपार खाद्य सामग्री के विक्रेता का भंडाफोड़
खाद्य सुरक्षा टीम ने 500 किलो से अधिक अवधि पार खाद्य सामग्री को जला कर किया नष्ट

मिलावट के संदेह में लगभग 1185 लीटर तेल और घी किया सीज

पाली, 28 नवंबर 2025/आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी शुभमंगला द्वारा चलाए जा रहे वेडिंग सीजन विशेष अभियान के तहत पाली जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मय दल द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री व सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के निर्देशन में गुरुवार सोजत रोड स्थित माहेश्वरी इंटरनेशनल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दबिश देकर फर्म की जांच पड़ताल की गई। जहां पर कई अनियमितता पाई गई। साथ ही होलसेल विक्रेता द्वारा शादियों की सीजन में प्रयुक्त होने वाली अवधिपार खाद्य सामग्री को विक्रय होने से रोका गया एवं मिलावट के संदेह पर तेल व घी के नमूने लेकर खाद्य पदार्थों को सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सोजत रोड के बगड़ी रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल फर्म के मालिक बच्छराज माहेश्वरी द्वारा सावों व शादियों की सीजन में प्रयुक्त होने वाले मसाले,अमचूर, हींग, बुश कलर, पापड़, दिल खिंचिया, चावल, मीठा सोडा, जीरा, इलायची दाना, कश्मीरी मिर्च मसाला, चना मसाला, सांभर मसाला सहित दो साल से अधिक एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा था। जिस पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगभग 500 से अधिक किलो एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को चिन्हित जगह पर जला कर नष्ट करवाया गया।

1185 लीटर घी व तेल सीज
पाली/ प्रदेश भर में वेडिंग सीजन के व्यापक अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने मिलावट के संदेह पर रिश्ता रिफाइंड कॉटन सीड ऑयल, जय चित्तौड़ मूंगफली तेल, कृष्णम घी के चार नमूने लेकर 300 लीटर घी व 885 लीटर 15 kg के 59 टीन तेल के सीज किए गए।
इन सभी खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण के जांच जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में करने के लिए सेंपल भेजे गए।
शर्मा ने बताया कि मिलावट करने वाले व मिलावटी सामग्री को बेचने वाले खाद्य कारोबार कर्ता पर भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। टीम की कार्यवाही में दल के साथ एलटी खुशाल चन्द,ओमप्रकाश प्रजापत व एचजी नेमाराम और मनोहर सिंह मौजूद रहे।

You Might Also Like

राजस्थान में 144 नई बसों के साथ सार्वजनिक परिवहन सुविधा हुई सुलभ एवं आसान

“मन की बात” युवा एवं सपूर्ण मानव जगत का मार्गदर्शन का माध्यम है: मदन राठौड़

घर की रसोई में 80% बीमारियों का इलाज, महिलाओं में जागृति लना है: संजीवन कुमार

राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने युवा विवेक चौधरी

विशाल “बड़ का पेड़” गिरा, उस स्थान पर जनता ने लगाया विधी विधान से “बड का पेड़”

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारयात्राराजस्थान समाचारस्वास्थ्य

पुष्कर थाने पर “शव” रखकर विरोध, थार हादसे में जनता का फूटा गुस्सा

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 27, 2025
SDM की गुंडागर्दी, इलाज कर रहे सरकारी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी
“पुलिस” के समर्थन में आया राजस्थान कर्मचारी महासंघ, सरकार के खिलाफ करेगी विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री आवास में पहली बार दिगंबर एवं श्वेतांबर मुनियों ने मनाया क्षमावाणी पर्व, रोजा इफ्तार की दावत……!
भरतपुर के श्री सूरजमल जाट की सूचना देने वाले को, पुलिस 25 पैसे का इनाम देगी!

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?