By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: रिलायंस का निवेश 3.5 लाख से बढ़कर 7 लाख करोड़ : मुकेश अंबानी
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > रिलायंस का निवेश 3.5 लाख से बढ़कर 7 लाख करोड़ : मुकेश अंबानी
अर्थव्यवस्थाभारत व्यापारभारत समाचारयात्राविज्ञानविश्व व्यापारविश्व समाचारव्यापारशेयर बाजारसकारात्मक खबर

रिलायंस का निवेश 3.5 लाख से बढ़कर 7 लाख करोड़ : मुकेश अंबानी

Rajesh Kumawat
Last updated: January 11, 2026 1:07 pm
Rajesh Kumawat Published January 11, 2026
Share
SHARE

निशांत छाबड़ा, indireporter.com

गुजरात में रिलायंस का निवेश अगले पाँच साल में ₹3.5 लाख करोड़ से बढ़कर ₹7 लाख करोड़ होगा – मुकेश अंबानी

  • राजकोट में प्रधानमंत्री ने किया ट्रेड एग्ज़िबिशन का उद्घाटन
  • जामनगर बनेगा क्लीन एनर्जी और एआई का ग्लोबल हब

राजकोट, 11 जनवरी 2026: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के लिए बड़े निवेश की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजकोट में ट्रेड एग्ज़िबिशन के उद्घाटन के अवसर पर अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने राज्य में पिछले पांच वर्षों में 3.5 लाख करोड़ का निवेश किया है जिसे अगले पांच वर्षों में दोगुना कर ₹7 लाख करोड़ किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस पहले ही गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है और यह नया निवेश बड़े पैमाने पर रोज़गार, आजीविका और समृद्धि के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहा है।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें सोलर, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन फर्टिलाइज़र, सस्टेनेबल एविएशन और मैरीटाइम फ्यूल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जामनगर, जो कभी भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोकार्बन निर्यातक था, अब ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मटीरियल्स का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनेगा।

इसके साथ ही जामनगर में भारत का सबसे बड़ा एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। जियो के माध्यम से “हर भारतीय के लिए किफायती एआई” का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोग अपनी भाषा और अपने डिवाइस पर एआई सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

अंबानी ने कच्छ को वैश्विक क्लीन एनर्जी हब बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि यहां मल्टी-गीगावॉट सोलर प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है, जो एडवांस स्टोरेज और आधुनिक ग्रिड के जरिए चौबीसों घंटे स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराएगा।

प्रधानमंत्री के 2036 ओलंपिक को भारत लाने के विज़न को साकार करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन भागीदारी करेगा। इसके तहत गुजरात सरकार के साथ मिलकर अहमदाबाद के नारणपुरा स्थित वीर सावरकर मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने जामनगर में विश्वस्तरीय अस्पताल और स्कूल के विस्तार की भी घोषणा की।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

“मनरेगा बचाओ संग्राम” कांग्रेस का प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारअर्थव्यवस्थाजयपुर समाचारतकनीकीपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारव्यापारशिक्षासकारात्मक खबर

JDA द्वारा खातीपुरा में तोड़फोड़ अवैध, भाजपा सरकार में अफसर शाही हावी

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat April 10, 2025
“शुभ विचार” को देश में सर्वश्रेष्ठ NGO का सम्मान, जितेंद्र शर्मा गोवा के राजभवन में हुए सम्मानित
हर घर परशुराम अभियान का राजभवन से हुआ शुभारंभ
एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घाटे में राजस्थान की बिजली कंपनियां, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बंद हो सकती है मुफ्त सब्सिडी
डॉ. किरोडी लाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, हिंदू समाज एवं देश की करूंगा सेवा

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?