विधायक गोपाल शर्मा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
जन-आशीर्वाद समारोह में जुटीं प्रदेश और शहर की सामाजिक- राजनीतिक हस्तियां
फागोत्सव व श्याम भजन संध्या रही आकर्षण का केंद्र
मंत्री, सांसद और कई विधायक भी शुभकामना देने पहुंचे बाल निवास गार्डन भाजपा नेता व अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश सचिव आलोक पारीक भी मौजूद रहे जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से मनाया। सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शाम को सोडाला स्थित बाल निवास गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित जन-आशीर्वाद दिवस, कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विशाल फागोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक शर्मा का 51 किलो के पुष्प हार से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता आलोक पारीक भी मौजूद रहे और आलोक पारीक ने गोपाल शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान श्याम बाबा की मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्री श्याम नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भजन संध्या में भजन गायकों ने मधुर भजनों की रसधार बहाई, जिस पर उपस्थित कार्यकर्ता और श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। भजन गायक कुमार गिरिराज ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, अमित नामा ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम”, सत्यनारायण दाधीच ने “खाटू वाले श्याम तेरी महिमा निराली”, आशीष दाधीच ने “मेरे श्याम आ जाओ” तथा रूकलेश कुमार ने “श्याम धणी थारो दरबार” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं समारोह में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा, विधायक रेवंतराम डांगा, संत अवधेशाचार्य महाराज, युवाचार्य राघवेंद्र महाराज, महंत पंडित लोकेश मिश्र, गायत्री परिवार के मनु महाराज, महंत नरेंद्र शर्मा सहित अनेक धर्माचार्यों ने आशीर्वाद दिया।
